Sunrisers Hyderabad: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 31वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 47 रन से हार का सामना करना पड़ा। डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने स्वीकारा है कि विपक्षी टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को आउट करने के मौके गंवाना उनकी टीम पर भारी पड़ा है।

Advertisement

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 विकेट खोकर 242 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 68 गेंदों में 20 बाउंड्री के साथ 135 रन की नाबाद पारी खेली। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 195 रन ही बना सकी।

Advertisement

हार के बाद डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने शतकवीर अभिषेक शर्मा को आउट करने के मौकों को गंवाने पर कहा, "रन-आउट का मौका और जो कैच हमने छोड़ा, अगर वह पकड़ लेते तो हम उन्हें रोक सकते थे। लेकिन हां, अगर कोई बल्लेबाज इतनी अच्छी बल्लेबाजी करे और उसके शॉट्स का निष्पादन बेहतरीन हो, तो ऐसे प्रदर्शन का श्रेय देना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "फील्डिंग का हिस्सा आपके हाथ में होता है। कैच पकड़ना और रन-आउट करना, यह चीजें आप नियंत्रित कर सकते हैं। ऐसे समय में गेंदबाजों का समर्थन करना बहुत जरूरी होता है। मुझे लगता है कि हम वहीं बेहतर कर सकते थे।"

एसआरएच की पारी के दौरान हेनरिक क्लासेन ने अभिषेक शर्मा का बखूबी साथ दिया। क्लासेन ने 13 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ नाबाद 37 रन बनाए। उन्होंने अभिषेक के साथ तीसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 66 रन की अटूट साझेदारी की।

उन्होंने कहा, "फील्डिंग का हिस्सा आपके हाथ में होता है। कैच पकड़ना और रन-आउट करना, यह चीजें आप नियंत्रित कर सकते हैं। ऐसे समय में गेंदबाजों का समर्थन करना बहुत जरूरी होता है। मुझे लगता है कि हम वहीं बेहतर कर सकते थे।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

आगामी मुकाबलों में बदलावों के बारे में पूछने पर पटेल ने कहा, "नहीं, अभी ऐसा महसूस नहीं होता। जिस तरह का क्रिकेट चल रहा है, अगर देखें तो हम बल्लेबाजी भी अच्छी कर रहे हैं और गेंदबाजी भी। जब विकेट इतना अच्छा हो, तो इसे एक खराब दिन मानकर भूल जाना चाहिए।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार