T20 World Cup Semi: वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप से टीम के बाहर होने के बाद अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह अभी भी वेस्ट इंडीज के लिए खेलने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

Advertisement

ओवल में ऑस्ट्रेलिया से सेमीफाइनल में आठ विकेट की हार के बाद वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना जारी रखेंगी। उन्होंने अपनी प्रेरणा के बारे में बात की। साथ ही वरिष्ठ खिलाड़ियों स्टेफनी टेलर और डिएंड्रा डॉटिन का समर्थन किया। मैथ्यूज ने यह भी बताया कि उनकी टीम फाइनल में जगह बनाने में क्यों नाकाम रही।

Advertisement

जब उनसे पूछा गया कि क्या यह टूर्नामेंट उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है, तो हेली मैथ्यूज ने साफ कहा कि वह अभी संन्यास नहीं ले रही हैं। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज के लिए खेलने की उनकी इच्छा आज भी पहले जैसी ही मजबूत है।

मैथ्यूज ने मैच के बाद कहा, "मैं अब भी वेस्टइंडीज के लिए खेलना चाहती हूं। इसमें कोई शक नहीं है। वेस्टइंडीज ने मुझे अपने देश का प्रतिनिधित्व करने और फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का मौका दिया है। यह जिम्मेदारी काफी चुनौतीपूर्ण और मुश्किल है। लेकिन, यही मेरे खेल के प्रति जुनून की सबसे बड़ी वजह भी है।"

इस ऑलराउंडर ने कैरेबियन महिला क्रिकेट की अग्रणी हस्तियों में से एक होने के नाते अपनी जिम्मेदारी पर भी जोर दिया और कहा कि उनका प्रभाव मैदान पर उनके प्रदर्शन से कहीं अधिक है।

उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि मेरे पास सिर्फ अपना प्रतिनिधित्व करने का ही नहीं, बल्कि बदलाव लाने का भी एक अच्छा मौका है। मैंने कैरेबियन में कई ऐसी युवा लड़कियों को देखा है, जो शायद मुझे देखकर क्रिकेट खेलना चाहें या इसे अपना करियर बनाना चाहें। ऐसे देश और क्षेत्र में, जहां महिला क्रिकेट और महिला खेलों को अभी भी उतनी पहचान नहीं मिली है। अगर मैं कुछ लड़कियों को इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित कर सकूं, तो यह मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।"

Advertisement

मैथ्यूज ने यह भी संकेत दिया कि अनुभवी खिलाड़ी स्टेफनी टेलर और डिएंड्रा डॉटिन राष्ट्रीय टीम में अपना योगदान जारी रखने के लिए प्रेरित हैं और उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों के उभरने से टीम के भीतर का माहौल मजबूत हुआ है।

मैथ्यूज ने कहा, "अच्छी बात यह है कि मैंने अभी तक स्टेफनी टेलर या डिएंड्रा डॉटिन को संन्यास लेने की बात करते नहीं सुना है। मुझे लगता है कि दोनों में अभी भी क्रिकेट खेलने का पूरा जुनून है। उनके लिए सबसे जरूरी एक अच्छा और सकारात्मक टीम माहौल है। फिलहाल, हमारी टीम का माहौल काफी अच्छा है और यही बात उन्हें लगातार खेलने के लिए प्रेरित कर रही है।"

उन्होंने आगे बताया कि वरिष्ठ खिलाड़ी इस व्यवस्था में अपना उद्देश्य क्यों पाते रहते हैं।

Advertisement

मैथ्यूज ने कहा, "हमारी टीम में शामिल हुई युवा खिलाड़ियों ने सीखने की काफी इच्छा दिखाई है। उन्हें देखकर लगता है कि वे भविष्य में टीम की बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकती हैं, जैसा मौका मुझे मिला था। मुझे उम्मीद है कि ये युवा खिलाड़ी स्टेफनी टेलर, डिएंड्रा डॉटिन और एफी फ्लेचर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेलकर बहुत कुछ सीखेंगी। इससे अनुभवी खिलाड़ियों को भी यह एहसास होगा कि उनकी भूमिका सिर्फ रन बनाने या विकेट लेने तक सीमित नहीं है, बल्कि युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करना भी उनकी बड़ी जिम्मेदारी है।"

पूरे टूर्नामेंट पर बात करते हुए हेले मैथ्यूज ने माना कि वेस्ट इंडीज की टीम सेमीफाइनल तक तो पहुंच गई। लेकिन, पूरे अभियान में कोई भी खिलाड़ी लगातार मैच जिताने वाला प्रदर्शन नहीं कर सका। टीम ने ग्रुप चरण में इंग्लैंड और आयरलैंड से हार का सामना किया। इसके बावजूद वह सेमीफाइनल में पहुंची। लेकिन, वहां ऑस्ट्रेलिया से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

ऑलराउंडर हेली मैथ्यूज ने कहा, "पूरे टूर्नामेंट में हमारे खिलाड़ियों की ओर से ज्यादा मैच जिताने वाले प्रदर्शन देखने को नहीं मिले। पहले मैच में शेमेन कैम्पबेल और आलिया एलीने ने अच्छी बल्लेबाजी की थी। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ चिनैल हेनरी ने अर्धशतक लगाया था। लेकिन अगर पूरी टीम के प्रदर्शन को देखें, तो हमारे पास ऐसे खिलाड़ी कम रहे, जिन्होंने आगे बढ़कर मैच का जिम्मा अपने कंधों पर लिया और टीम को जीत दिलाई।"

Advertisement

पूरे टूर्नामेंट पर बात करते हुए हेले मैथ्यूज ने माना कि वेस्ट इंडीज की टीम सेमीफाइनल तक तो पहुंच गई। लेकिन, पूरे अभियान में कोई भी खिलाड़ी लगातार मैच जिताने वाला प्रदर्शन नहीं कर सका। टीम ने ग्रुप चरण में इंग्लैंड और आयरलैंड से हार का सामना किया। इसके बावजूद वह सेमीफाइनल में पहुंची। लेकिन, वहां ऑस्ट्रेलिया से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने कहा, "टी20 क्रिकेट में हमेशा किसी ऐसे खिलाड़ी की जरूरत होती है, जो आगे बढ़कर मैच जिताने वाला प्रदर्शन करे। मुझे लगता है कि यही कमी हमारी टीम में रही। सिर्फ आज के मैच में नहीं, बल्कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान हम इस मामले में पीछे रह गए।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार