वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दूसरी हार के बाद भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या अपनी टीम के बल्लेबाजों से काफी निराश दिखाई दिए। वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार दूसरे टी20 मैच में भी भारतीय टीम की बैटिंग फ्लॉप रही। भारतीय गेंदबाजों ने काफी हद तक मैच पर काबू पा लिया था लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला पाए और वेस्टइंडीज ने 2 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। टीम की फ्लॉप बल्लेबाजी के बाद भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही टीम को मैच में बनाए रखा। खासतौर पर 16वें और 17वें ओवर में दो रन देकर भारत ने चार विकेट लेकर मेजबान टीम को बैकफुटपर धकेल दिया, लेकिन एक छोटा टोटल डिफेंड कर रही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। 

Advertisement

भारतीय कप्तान ने मैच के बाद कहा, “अगर मैं सच कहूं तो हमारी बल्लेबाजी में कमी रही, हम अच्छी बैटिंग कर सकते थे। 160-170 अच्छा टोटल होता।”

Advertisement

बात अगर स्कोर की करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया तिलक वर्मा के अर्धशतक की मदद से 152 रन बना पाई। जवाब में मेजबान टीम ने 18.5 ओवर में 8 विकेट खोकर ये लक्ष्य हासिल कर लिया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार