Sunrisers Hyderabad: सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में पारी के लिहाज से सबसे तेज 'छक्कों का शतक' पूरा करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। क्लासेन ने यह आंकड़ा 52 गेंदों में छुआ। क्रिस गेल (37) इस लिस्ट में शीर्ष पायदान पर हैं, जबकि रसेल (47) दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।

Advertisement

हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल करियर में अब तक 56 मैच खेले हैं, जिसमें 102 छक्के लगाए। सर्वाधिक छक्कों के मामले में क्रिस गेल शीर्ष स्थान पर हैं, जिन्होंने 142 मुकाबलों में 357 छक्के जड़े। रोहित शर्मा 276 मुकाबलों में 310 छक्कों के साथ इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। विराट कोहली 273 मुकाबलों में 299 छक्कों के साथ लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

Advertisement

मंगलवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हेनरिक क्लासेन ने 13 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 37 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान अभिषेक शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 66 रन का योगदान भी दिया।

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट खोकर 242 रन बनाए।

मंगलवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हेनरिक क्लासेन ने 13 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 37 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान अभिषेक शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 66 रन का योगदान भी दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

टीम ने 14.4 ओवर में 176 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो दिए थे। यहां से अभिषेक ने हेनरिक क्लासेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 66 रन की अटूट साझेदारी करते हुए स्कोर 242/2 तक पहुंचाया। अभिषेक 68 गेंदों में 10 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 135 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि क्लासेन ने 13 गेंदों में 3 छक्कों और 3 चौकों के साथ 37 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी टीम से कप्तान अक्षर पटेल ने इकलौता विकेट हासिल किया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार