भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इस सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी। आइए आपको बताते हैं श्रीलंका की सरजमीं पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड कैसा रहा है।

Advertisement

श्रीलंका की सरजमीं पर भारत ने अब तक कुल 24 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान टीम इंडिया को 9 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि 7 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वही, 8 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। भारतीय टीम ने आखिरी बार श्रीलंका का दौरा साल 2017 में किया था। इस दौरे पर विराट कोहली की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा था। टीम इंडिया ने श्रीलंका का सूपड़ा साफ करते हुए सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया था।

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इस सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी। आइए आपको बताते हैं श्रीलंका की सरजमीं पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड कैसा रहा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

सीरीज की शुरुआत से पहले हुए तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा। टीम इंडिया ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से हराया। बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, रवींद्र जडेजा और खुद कप्तान गिल अच्छी लय में दिखाई दिए। पडिक्कल ने पहली पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया और वह 142 रन बनाकर नाबाद रहे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार