SRH VS GT: तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (17 रन पर 4 विकेट) की सनसनीखेज गेंदबाजी के दम पर गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल मुकाबले में रविवार को 20 ओवर में आठ विकेट पर 152 रन पर रोक दिया।

Advertisement

गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सिराज ने कप्तान शुभमन गिल के फैसले को सही साबित करते हुए पहले ही ओवर में ट्रेविस हैड को आउट कर दिया। सिराज का कहर यहीं नहीं थमा। उन्होंने पारी के पांचवें ओवर में अभिषेक शर्मा का विकेट लेकर हैदराबाद को दूसरा झटका दिया। हैड ने दो चौकों की मदद से आठ रन बनाये जबकि अभिषेक ने चार चौकों के सहारे 18 रन बनाये।

Advertisement

इन दो झटकों के बाद हैदराबाद की टीम वापसी के लिए अंत तक संघर्ष करती रह गयी। सिराज ने 19वें ओवर में अनिकेत वर्मा और सिमरजीत सिंह के विकेट लेकर अपने चार विकेट पूरे किये। सिराज ने अपने पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ 19 रन पर तीन विकेट लिए थे और आज इस मैच में उन्होंने चार ओवर में मात्र 17 रन देकर चार बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

हैदराबाद के तेज गेंदबाज और कप्तान पैट कमिंस ने पारी के आखिरी ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए कुल 17 रन बटोरे जिसकी बदौलत हैदराबाद 150 पार करने में कामयाब रहा। कमिंस ने नौ गेंदों में नाबाद 22 रन बनाये।

इन दो झटकों के बाद हैदराबाद की टीम वापसी के लिए अंत तक संघर्ष करती रह गयी। सिराज ने 19वें ओवर में अनिकेत वर्मा और सिमरजीत सिंह के विकेट लेकर अपने चार विकेट पूरे किये। सिराज ने अपने पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ 19 रन पर तीन विकेट लिए थे और आज इस मैच में उन्होंने चार ओवर में मात्र 17 रन देकर चार बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार