SRH VS GT: आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेले गए आईपीएल मुकाबले की पहली पारी के तीसरे ओवर में एक अजीब सी घटना देखने को मिली जब इशान किशन अंपायर का फैसला आने से पहले ही चल पड़े। थोड़ी देर बाद जब रिप्ले में देखा गया तो पता चला कि गेंद से उनका कोई संपर्क ही नहीं हुआ था और उन्होंने यह अजीबोगरीब स्थिति खुद ही पैदा की थी।

Advertisement

दरअसल यह पूरा मामला तीसरे ओवर की पहली गेंद का है जब दीपक चाहर ने लेग स्टंप के बाहर की एक गुड लेंथ गेंद डाली जिसे किशन फ्लिक करना चाह रहे थे। उनका कनेक्शन गेंद से हो नहीं पाया और विकेट के पीछे रयान रिकेल्टन ने गेंद को पकड़ा और उन्होंने कोई भी रिएक्शन नहीं दिया। साधारण तौर पर गेंद को पकड़ने के बाद उन्होंने वापस उसे अपने साथियों के पास फेंका। इस बीच किशन अपनी क्रीज से निकलकर थोड़ी दूर जा चुके थे। अंपायर ने इस दौरान वाइड देने के लिए अपनी बांहें लगभग फैला ही दी थीं।

Advertisement

हालांकि, उन्होंने जब किशन को जाते देखा तो वह भी उलझन में पड़ गए। उन्होंने वाइड के लिए लगभग फैल चुकी बांहों को समेटा और फिर आउट देने के लिए एक हाथ को थोड़ा सा ऊपर किया। किशन को जाता देख चाहर ने हल्की सी अपील की और अंपायर विनोद सेशन से सवाल पूछा। इसके बाद अंपायर ने अपनी उंगली पूरी खड़ी कर दी।

दरअसल यह पूरा मामला तीसरे ओवर की पहली गेंद का है जब दीपक चाहर ने लेग स्टंप के बाहर की एक गुड लेंथ गेंद डाली जिसे किशन फ्लिक करना चाह रहे थे। उनका कनेक्शन गेंद से हो नहीं पाया और विकेट के पीछे रयान रिकेल्टन ने गेंद को पकड़ा और उन्होंने कोई भी रिएक्शन नहीं दिया। साधारण तौर पर गेंद को पकड़ने के बाद उन्होंने वापस उसे अपने साथियों के पास फेंका। इस बीच किशन अपनी क्रीज से निकलकर थोड़ी दूर जा चुके थे। अंपायर ने इस दौरान वाइड देने के लिए अपनी बांहें लगभग फैला ही दी थीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार