SRH VS PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में लगातार चार मैच में हार का सामना कर चुकी सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार(12 अप्रैल) को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में पंजाब किंग्स के सामने रिकॉर्ड जीत के साथ टूर्नामेंट में एक बार फिर वापसी के संकेत दे दिए हैं। पंजाब किंग्स के सामने 246 रनों का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 9 गेंद शेष रहते इस मैच को जीत लिया और दो बहुमूल्य अंक अर्जित किए।

Advertisement

अभिषेक शर्मा ने सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड के साथ 171 रनों की शानदार साझेदारी को अंजाम दिया और आईपीएल करियर में अपना पहला शतक जड़ा। 141 रनों की पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। इस शानदार पारी को खेलने के बाद उन्होंने इस जीत को ऑरेंज आर्मी को समर्पित किया। उन्होंने अपनी जेब से एक पर्ची निकाली। जिस पर लिखा था यह ऑरेंज आर्मी के लिए है।

Advertisement

अभिषेक शर्मा ने इस मैच के बाद कहा कि आमतौर पर मैं सुबह उठता हूं और कुछ लिखता हूं। आज मेरे मन में एक विचार आया कि अगर मैं आज कुछ करता हूं, तो वह ऑरेंज आर्मी के लिए होगा। आज मेरा दिन था मैंने इसे आज लिखा, और मेरे बल्ले से यह पारी निकली। अभिषेक ने इस मैच में आने वाले दबाव के बारे में खुलकर कहा, "अगर मैं कहूं दबाव नहीं था, तो यह झूठ होगा। जाहिर है, अगर आप 3-4 पारियों तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं तो दबाव होता ही है। खासकर अगर आप मैच हार रहे हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि टीम में हर व्यक्ति पर थोड़ा दबाव होता है। हम चार मैच लगातार हार चुके थे। लेकिन, सभी की मानसिकता सकारात्मक थी। क्योंकि हर कोई धमाकेदार प्रदर्शन का इंतजार कर रहा था। और सौभाग्य से हमें आज हमने शानदार प्रदर्शन किया।"

अभिषेक ने ट्रेविस हेड के साथ 171 रनों की ओपनिंग साझेदारी की और पंजाब किंग्स को मैच में वापसी का मौका नहीं दिया। हालांकि, अभिषेक को उनकी पारी के दौरान कई जीवनदान भी मिले।

अभिषेक शर्मा ने इस मैच के बाद कहा कि आमतौर पर मैं सुबह उठता हूं और कुछ लिखता हूं। आज मेरे मन में एक विचार आया कि अगर मैं आज कुछ करता हूं, तो वह ऑरेंज आर्मी के लिए होगा। आज मेरा दिन था मैंने इसे आज लिखा, और मेरे बल्ले से यह पारी निकली। अभिषेक ने इस मैच में आने वाले दबाव के बारे में खुलकर कहा, "अगर मैं कहूं दबाव नहीं था, तो यह झूठ होगा। जाहिर है, अगर आप 3-4 पारियों तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं तो दबाव होता ही है। खासकर अगर आप मैच हार रहे हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि टीम में हर व्यक्ति पर थोड़ा दबाव होता है। हम चार मैच लगातार हार चुके थे। लेकिन, सभी की मानसिकता सकारात्मक थी। क्योंकि हर कोई धमाकेदार प्रदर्शन का इंतजार कर रहा था। और सौभाग्य से हमें आज हमने शानदार प्रदर्शन किया।"

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार