Rajiv Gandhi International Stadium: आईपीएल 2024 में सबसे खतरनाक अंदाज में नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने अपनी छह मैचों की हार का सिलसिला खत्म किया।

Advertisement

राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में हैदराबाद के खिलाफ 35 रन की जीत के साथ आरसीबी ने आईपीएल 2024 में अपनी दूसरी जीत हासिल की।

Advertisement

उनकी पिछली जीत ठीक एक महीने पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ हुई थी, जहां उन्होंने 177 रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया था। अपनी दूसरी जीत के बाद कप्तान फाफ डुप्लेसी ने राहत की सांस ली है।

डुप्लेसी ने कहा, "पिछले दो मैचों में हमने अच्छी लड़ाई दिखाई है। हैदराबाद वाला मैच 270+ था और हम 260 तक पहुंच गए, फिर केकेआर मैच भी, केवल एक रन से हारे। हम कुछ समय से करीब हैं लेकिन ग्रुप में आत्मविश्वास लाने के लिए आपको मैच जीतने की जरूरत होती है।''

"हमारे लिए बड़ी जीत। जब आप जीत नहीं रहे होते हैं तो यह आपको मानसिक रूप से प्रभावित करता है, यह आपके आत्मविश्वास को प्रभावित करता है। आज की रात मैं अच्छे से सो पाउंगा।"

"एकमात्र चीज जो आत्मविश्वास देती है वह है प्रदर्शन। प्रतियोगिता के पहले भाग में हमें लगा कि हम अपनी क्षमता के क़रीब नहीं हैं। और जब आप 50 प्रतिशत या 60 प्रतिशत पर खेल रहे होते हैं, तो आपको आत्मविश्वास नहीं मिलता है। प्रतियोगिता काफ़ी कड़ी है, टीमें काफ़ी मज़बूत हैं तो यदि आप 100 प्रतिशत पर नहीं होंगे तो आपको मुश्किल होगी।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार