West Indies:  टीम इंडिया ने तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया। भारतीय पारी के अंतिम ओवरों में प्रिंस यादव ने बल्ले से अहम योगदान दिया और 6 गेंदों में नाबाद 13 रन बनाए। अभिषेक शर्मा का कहना है कि प्रिंस में बल्लेबाजी करने की काबिलियत है और वह बड़े-बड़े शॉट लगा सकते हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा शेयर किए गए वीडियो में प्रिंस ने बताया कि तीसरे टी20 में बल्लेबाजी करने के लिए अभिषेक शर्मा ने अपना एक बल्ला दिया था। प्रिंस ने कहा, "टीम के लिए योगदान देना तो अच्छी बात ही है। फिर चाहे बल्लेबाजी हो, गेंदबाजी या फिर फील्डिंग। टीम की सफलता में योगदान देकर अच्छा लगता है। अभिषेक भैया (शर्मा) ने मुझे बैट दिया था और बोला था कि बेइज्जती मत करा देना, तो मैंने बस उसकी इज्जत रख ली।"

वीडियो में प्रिंस के साथ नजर आ रहे अभिषेक ने उनकी बल्लेबाजी क्षमता की सराहना की। इस बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने कहा, "अगर किसी ने प्रिंस की बल्लेबाजी नहीं देखी है, तो मैंने देखी है। दिल्ली के 'सिंगल फट्टी' क्रिकेट में खिलाड़ियों का सीधा आमना-सामना होता है, जहां हर खिलाड़ी को गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों करनी होती है। प्रिंस में बड़े शॉट लगाने का जो हुनर है, उसकी झलक इस मैच में भी देखने को मिली है। आने वाले समय में उनका यह टैलेंट और निखरकर सामने आएगा। वैसे बल्ला तो मेरा था, लेकिन बाउंड्री पार जाने वाले उन शॉट्स में पूरा जोर प्रिंस का ही था।"

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा शेयर किए गए वीडियो में प्रिंस ने बताया कि तीसरे टी20 में बल्लेबाजी करने के लिए अभिषेक शर्मा ने अपना एक बल्ला दिया था। प्रिंस ने कहा, "टीम के लिए योगदान देना तो अच्छी बात ही है। फिर चाहे बल्लेबाजी हो, गेंदबाजी या फिर फील्डिंग। टीम की सफलता में योगदान देकर अच्छा लगता है। अभिषेक भैया (शर्मा) ने मुझे बैट दिया था और बोला था कि बेइज्जती मत करा देना, तो मैंने बस उसकी इज्जत रख ली।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार