क्रिकेट इतिहास के महान ऑलराउंडरों में से एक वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी सर गैरी सोबर्स का निधन हो गया है। 89 साल के सोबर्स ने शुक्रवार को अपने बारबडोस स्थित घर पर अंतिम सांस ली। आईसीसी और बीसीसीआई ने इस दिग्गज खिलाड़ी को श्रद्धांजली दी है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, "खेल को गौरवान्वित करने वाले सबसे महान क्रिकेटरों में से एक, सर गारफील्ड सोबर्स का दुखद निधन हो गया है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और वेस्टइंडीज क्रिकेट के साथ हैं। हम एक 'आईसीसी हॉल ऑफ फेम' क्रिकेटर को अलविदा कह रहे हैं।"
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी सर गैरी सोबर्स को श्रद्धांजली दी है।
बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा, "बीसीसीआई सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर दुख जताता है। वह खेल के एक सच्चे आइकॉन और क्रिकेट के सबसे महान ऑलराउंडरों में से एक थे। उनकी असाधारण उपलब्धियों, कैरेबियाई क्रिकेट पर उनके स्थायी प्रभाव और दुनिया भर के खेल में उनके योगदान ने एक ऐसी यादगार विरासत छोड़ी है जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और दुनिया भर के क्रिकेट जगत के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"
भारतीय क्रिकेट टीम जब आखिरी बार टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज गई थी, तो सर गैरी सोबर्स टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मिले थे।
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने भी अपने एक्स पर सर गैरी सोबर्स के निधन की पुष्टि की है और उन्हें श्रद्धांजली दी है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने अपने एक्स पर लिखा, "एक शानदार पारी खत्म हो गई है। हमारे दिलों में, अभी और हमेशा के लिए, सर गारफील्ड सोबर्स।"
भारतीय क्रिकेट टीम जब आखिरी बार टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज गई थी, तो सर गैरी सोबर्स टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मिले थे।
Also Read: LIVE Cricket Score
1954 से लेकर 1974 तक वह वेस्टइंडीज क्रिकेट के सबसे बड़े और भरोसेमंद खिलाड़ी रहे। इस दौरान 93 टेस्ट मैचों की 160 पारियों में 26 शतक और 30 अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने 8,032 रन बनाए थे। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 365 रन था। इसके अलावा 235 विकेट भी सोबर्स ने लिए थे। सोबर्स ने एक वनडे भी खेला था। इसमें उन्होंने 1 विकेट लिया था। सर गैरी सोबर्स को सर गारफील्ड सोबर्स के नाम से भी जाना जाता है।