भारत और श्रीलंका में आयोजित महिला वनडे विश्व कप 2025 में भाग लेने वाली टीमों की संख्या 8 थी। 2029 में होने वाले अगले महिला वनडे विश्व कप के लिए आईसीसी ने टीमों की संख्या बढ़ाने की घोषणा की है।

Advertisement

आईसीसी की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "आईसीसी बोर्ड, महिला विश्व कप 2025 की सफलता को आगे बढ़ाने के लिए अगले टूर्नामेंट में टीमों की संख्या 8 से बढ़ाकर 10 करने पर सहमत है। हाल में संपन्न विश्व कप में लगभग 300000 दर्शकों ने स्टेडियम में जाकर मैच देखे। यह किसी भी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में दर्शकों की उपस्थिति का नया रिकॉर्ड है। ऑन-स्क्रीन दर्शकों की संख्या भी दुनिया भर में करीब 50 करोड़ रही, जो नया रिकॉर्ड है।"

Advertisement

टीमों की संख्या बढ़ाने का फैसला शुक्रवार को दुबई में हुई बोर्ड की बैठक में लिया गया। फैसले का उद्देश्य महिला क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाना है। 2 नई टीमों के आने से निश्चित रूप से प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा और रोमांच बढ़ेगा। साथ ही दर्शकों की संख्या भी बढ़ेगी। टीमों की संख्या बढ़ने से आयरलैंड जैसी टीम को विश्व कप खेलने का मौका मिल सकता है जिसने पिछले कुछ समय में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।

आईसीसी की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "आईसीसी बोर्ड, महिला विश्व कप 2025 की सफलता को आगे बढ़ाने के लिए अगले टूर्नामेंट में टीमों की संख्या 8 से बढ़ाकर 10 करने पर सहमत है। हाल में संपन्न विश्व कप में लगभग 300000 दर्शकों ने स्टेडियम में जाकर मैच देखे। यह किसी भी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में दर्शकों की उपस्थिति का नया रिकॉर्ड है। ऑन-स्क्रीन दर्शकों की संख्या भी दुनिया भर में करीब 50 करोड़ रही, जो नया रिकॉर्ड है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंची थीं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को और दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। 2 नवंबर को खेले गए फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना पहला विश्व कप जीता। भारतीय महिला टीम आईसीसी वनडे विश्व कप जीतने वाली एशिया की पहली टीम है। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड पूर्व में विजेता रहे हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार