एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को हाई-वोल्टेज मैच खेला जाना है। बॉलीवुड अभिनेता जायद खान के मुताबिक अगर खेल के जरिए दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध बन सकते हैं, तो उसे बनने देना चाहिए।

Advertisement

जायद खान ने पत्रकारों से कहा, "भारत नंबर-1 टीम है। टीम इंडिया शानदार है। मुझे लगता है कि शत प्रतिशत भारत ही इस मुकाबले को जीतेगा। दोनों देशों के बीच मुकाबला होना चाहिए। खेल को खेलभावना की तरह लेना चाहिए। पाकिस्तान के साथ अगर कुछ हद तक अच्छे संबंध बन सकते हैं, तो उन्हें बनने देना चाहिए।"

Advertisement

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान की टीमें पहली बार क्रिकेट मैदान पर आमने-सामने होंगी। हालांकि, कुछ लोग इस मुकाबले को लेकर आपत्ति जता रहे हैं, लेकिन एक खेमा ऐसा भी है, जिसका मानना है कि इस मुकाबले को खेल भावना की तरह लेना चाहिए।

भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह के मुताबिक जब तक दोनों देशों के बीच रिश्तों में सुधार नहीं होता, तब तक क्रिकेट और व्यापार नहीं होना चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर सरकार कहती है, तो दोनों देशों के बीच मैच होना चाहिए।

भारत ने ग्रुप-ए के अपने पहले मैच में यूएई के खिलाफ 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी। यह टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है। वहीं, पाकिस्तान की टीम ओमान के खिलाफ अपना पहला मैच 93 रन से जीतकर दूसरे पायदान पर मौजूद है।

भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह के मुताबिक जब तक दोनों देशों के बीच रिश्तों में सुधार नहीं होता, तब तक क्रिकेट और व्यापार नहीं होना चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर सरकार कहती है, तो दोनों देशों के बीच मैच होना चाहिए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अगर टीम इंडिया इस मुकाबले को जीत लेती है, तो प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान लगभग पक्का कर लेगी। वहीं, पाकिस्तान की टीम के पास जीत के साथ भारत से आगे निकलने का मौका होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार