Lanka T10: लंका टी10 लीग में गाले मार्वल्स टीम के मालिक प्रेम ठाकुर को मैच फ़िक्सिंग के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है। ठाकुर को गुरुवार को गिरफ़्तार किया गया, जो टूर्नामेंट शुरू होने के एक दिन बाद की घटना है। शुक्रवार को उन्हें कोलंबो मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 16 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Advertisement

श्रीलंका पुलिस ने ईएसपीएन क्रिकइंफो को बताया, "भारतीय नागरिक ठाकुर को 2019 के मैच से संबंधित अपराधों की रोकथाम अधिनियम के तहत श्रीलंका स्पोर्ट्स पुलिस यूनिट द्वारा गिरफ़्तार किया गया। उन्हें कैंडी में एक होटल से गिरफ़्तार किया गया, जहां लंका टी10 टूर्नामेंट चल रहा है।"

Advertisement

जानकारी के अनुसार एक विदेशी खिलाड़ी ने ठाकुर द्वारा की गई फ़िक्सिंग की पेशकश की सूचना दी थी। इस साल की शुरुआत में एलपीएल (लंका प्रीमियर लीग) की तरह इस टूर्नामेंट की निगरानी के लिए आईसीसी की एंटी-करप्शन यूनिट का एक प्रतिनिधि भी श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के अनुरोध पर मौजूद था।

हालांकि एसएलसी ने इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है। लंका टी10 टूर्नामेंट के निदेशक सामंथा डोडनवेला ने पुष्टि की है कि टूर्नामेंट "निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा।"

यह इस साल श्रीलंका में दूसरा फ़्रेंचाइज़ी टूर्नामेंट है, जिसमें किसी टीम के मालिक को देश के खेल भ्रष्टाचार रोधी कानून के तहत गिरफ़्तार किया गया है। इससे पहले मई में एलपीएल फ़्रेंचाइज़ी दाम्बुला थंडर्स के सह-मालिक तमीम रहमान को मैच फ़िक्सिंग के आरोपों में गिरफ़्तार किया गया था।

2019 में श्रीलंका दक्षिण एशिया का पहला देश बना था, जिसने मैच फ़िक्सिंग को अपराध घोषित किया। इस घोषणा के अनुसार भ्रष्टाचार से संबंधित अपराधों के लिए जुर्माना और दस साल तक की जेल की सजा का प्रावधान है।

Advertisement

यह इस साल श्रीलंका में दूसरा फ़्रेंचाइज़ी टूर्नामेंट है, जिसमें किसी टीम के मालिक को देश के खेल भ्रष्टाचार रोधी कानून के तहत गिरफ़्तार किया गया है। इससे पहले मई में एलपीएल फ़्रेंचाइज़ी दाम्बुला थंडर्स के सह-मालिक तमीम रहमान को मैच फ़िक्सिंग के आरोपों में गिरफ़्तार किया गया था।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार