ICC Champions Trophy: न्यूजीलैंड ने भारत के विरुद्ध निरंजन शाह स्टेडियम में बुधवार को खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 7 विकेट से जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने अपनी टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए सराहा है।
कीवी कप्तान ने कहा, "मुझे टीम पर गर्व है। हमने शानदार गेंदबाजी की। यह गेंद के साथ एक आम कीवी प्रदर्शन था। हम किसी भी लक्ष्य का पीछा करने के लिए तैयार थे। भारत ने भी अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन जिस तरह हमारे खिलाड़ियों ने खुद को ढाला और दबाव को झेला, वह शानदार था। इसके बाद डेरिल मिशेल और विल यंग ने भारत से मैच छीन लिया।"
इस मुकाबले में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने 10 ओवरों में 82 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। चाइनामैन गेंदबाज के खिलाफ आक्रमण की योजना को लेकर पूछे जाने पर ब्रेसवेल ने कहा, "बल्लेबाजों ने परिस्थितियों को बहुत अच्छी तरह से पढ़ा। हमें गर्व है कि हम खुद को परिस्थिति के अनुरूप ढाल लेते हैं और सामना करते हैं।"
31 वर्षीय लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज ने इस मुकाबले के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया। उन्होंने अपने पहले ही वनडे मैच में 10 ओवर गेंदबाजी करते हुए 42 रन देकर हर्षित राणा का विकेट निकाला। कप्तान ब्रेसवेल ने इस खिलाड़ी की तारीफ में कहा, "उन्होंने (जेडेन लेनोक्स) बहुत अच्छी गेंदबाजी की। भारत में डेब्यू करना कभी आसान नहीं होता। उन्होंने मुश्किल ओवर फेंके।"
बुधवार को खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल की शतकीय पारी के दम पर 7 विकेट खोकर 284 रन बनाए। केएल राहुल 92 गेंदों में 1 छक्के और 11 चौकों की मदद से 112 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा, कप्तान शुभमन गिल ने 56 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से क्रिस्चियन क्लार्क ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले।
31 वर्षीय लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज ने इस मुकाबले के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया। उन्होंने अपने पहले ही वनडे मैच में 10 ओवर गेंदबाजी करते हुए 42 रन देकर हर्षित राणा का विकेट निकाला। कप्तान ब्रेसवेल ने इस खिलाड़ी की तारीफ में कहा, "उन्होंने (जेडेन लेनोक्स) बहुत अच्छी गेंदबाजी की। भारत में डेब्यू करना कभी आसान नहीं होता। उन्होंने मुश्किल ओवर फेंके।"
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके बाद मिशेल ने ग्लेन फिलिप (32) के साथ 78 रन की अटूट साझेदारी करते हुए न्यूजीलैंड को जीत दिलाई। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाना है।