Cricket World Cup 2023: 2023 का वनडे विश्व कप 5 अक्तूबर को पिछले बार की विजेता इंग्लैंड और उपविजेता न्यूज़ीलैंड के बीच मैच से अहमदाबाद में शुरू होगा। 19 नवंबर को फ़ाइनल भी अहमदाबाद में खेला जाएगा, जबकि सेमीफ़ाइनल मैच 15 नवंबर और 16 नवंबर को क्रमशः मुंबई और कोलकाता में खेले जाएंगे।

Advertisement

मंगलवार को मुंबई में हुए एक इवेंट के दौरान आईसीसी और बीसीसीआई ने बहुप्रतीक्षित विश्व कप का शेड्यूल जारी किया। यह टूर्नामेंट शुरु होने में अब सिर्फ़ 100 दिन बाक़ी हैं। ग़ौरतलब है कि 2015 और 2019 विश्व कप के कार्यक्रम 12 महीने पहले ही जारी कर दिए गए थे।

Advertisement

इस विश्व कप के 45 लीग मैच भारत के 10 शहरों धर्मशाला, दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता, अहमदाबाद, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई में खेले जाएंगे। 2019 के विश्व कप की तरह इस विश्व कप में भी सभी 10 देश एक-दूसरे के ख़िलाफ़ लीग चरण में भिड़ेंगे। शीर्ष चार टीमें सेमीफ़ाइनल में पहुंचेंगी।

मेज़बान होने के कारण भारत ने विश्व कप में सीधा क्वालिफ़ाई किया है, वहीं 2022-2023 विश्व कप सुपर लीग में शीर्ष आठ में जगह बनाने के कारण अफ़ग़ानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, बांग्लादेश, न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ़्रीका को भी सीधा प्रवेश मिला है। बाक़ी की बची दो टीमों का निर्धारण ज़िम्बाब्वे में चल रहे विश्व कप क्वालिफ़ायर से होगा, जिसमें श्रीलंका, वेस्टइंडीज़, आयरलैंड, नेपाल, नीदरलैंड्स, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएई, यूएसए और ज़िम्बाब्वे की टीमें भाग ले रही हैं।

भारत का पहला मैच 8 अक्तूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ होगा। इसके बाद भारत को 11 अक्तूबर को दिल्ली में अफ़ग़ानिस्तान से, 15 अक्तूबर को अहमदाबाद में पाकिस्तान से, 19 अक्तूबर को पुणे में बांग्लादेश से, 22 अक्तूबर को धर्मशाला में न्यूज़ीलैंड से, 29 अक्तूबर को लखनऊ में इंग्लैंड से, 2 नवंबर को मुंबई में क्वालिफ़ायर 2 से, 5 नवंबर को कोलकाता में दक्षिण अफ़्रीका से और 11 नवंबर को क्वालिफ़ायर 1 से बेंगलुरु में भिड़ना है। भारत लीग चरण में सबसे अधिक यात्रा करेगा और उसके 9 मैच, नौ अलग-अलग जगहों पर निर्धारित हुए हैं।

पाकिस्तान को भारत में सिर्फ़ 5 शहरों में खेलना है, वहीं ऑस्ट्रेलिया अपने लीग चरण के 9 मैच, 8-8 अलग शहरों में खेलेगा। लीग चरण 12 नवंबर को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मैच से समाप्त होगा।

Advertisement

टूर्नामेंट शुरू होने से पहले 29 सितंबर से 3 अक्तूबर के बीच हैदराबाद, तिरूवनंतपुरम और गुवाहाटी में अभ्यास मैच खेले जाएंगे। मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और हॉटस्टार पर किया जाएगा।

विश्व कप का पूरा शेड्यूल :

 

Advertisement

स्थानों के अनुसार अनुसूची:

 

अहमदाबाद

Advertisement

5 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड

15 अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान

4 नवंबर- इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया

Advertisement

10 नवंबर- दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान

19 नवंबर- फाइनल

हैदराबाद

Advertisement

6 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर 1

9 अक्टूबर- न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर 1

12 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर 2

Advertisement

धर्मशाला

7 अक्टूबर- बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (दिन का मैच)

10 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश

Advertisement

16 अक्टूबर- दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर 1

22 अक्टूबर- भारत बनाम न्यूजीलैंड

29 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (दिन का मैच)

Advertisement

दिल्ली

7 अक्टूबर- दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर 2

11 अक्टूबर- भारत बनाम अफगानिस्तान

Advertisement

15 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान

25 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 1

6 नवंबर- बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर 2

Advertisement

चेन्नई

8 अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

14 अक्टूबर- न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश (दिन का मैच )

Advertisement

18 अक्टूबर- न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान

23 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान

27 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका

Advertisement

लखनऊ

13 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका

17 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 2

Advertisement

21 अक्टूबर- क्वालीफायर 1 बनाम क्वालीफायर 2 (दिन का मैच)

29 अक्टूबर- भारत बनाम इंग्लैंड

3 नवंबर- क्वालीफायर 1 बनाम अफगानिस्तान

Advertisement

पुणे

19 अक्टूबर- भारत बनाम बांग्लादेश

30 अक्टूबर- अफगानिस्तान बनाम क्वालीफायर 2

Advertisement

1 नवंबर- न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका

8 नवंबर- इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर 1

12 नवंबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (दिन का मैच)

Advertisement

बेंगलुरु

20 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान

26 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर 2

Advertisement

4 नवंबर- न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान (दिन का मैच)

9 नवंबर- न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर 2

11 नवंबर- भारत बनाम क्वालीफायर 1

Advertisement

मुंबई

21 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका

24 अक्टूबर- दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश

Advertisement

2 नवंबर- भारत बनाम क्वालीफायर 2

7 नवंबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान

15 नवंबर- सेमीफ़ाइनल 1

Advertisement

कोलकाता

28 अक्टूबर- क्वालीफायर 1 बनाम बांग्लादेश

31 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश

Advertisement

5 नवंबर- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

12 नवंबर- इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान

Also Read: Live Scorecard

Advertisement

16 नवंबर- सेमीफ़ाइनल 2

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार