भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का पहला मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शनिवार को खेला जाना है। भले ही बारिश के चलते शाम 4.25 तक टॉस नहीं हो सका, लेकिन फैंस चाहते हैं कि इस मुकाबले का नतीजा जरूर निकले, चाहे मैच 20-20 ओवरों का हो।

Advertisement

मैच देखने स्टेडियम पहुंचे तेजेंद्र ने 'आईएएनएस' से कहा, "मैं यहां भारत का समर्थन करने आया हूं। बारिश के चलते 50-50 ओवरों के मैच की संभावना नहीं है, लेकिन आज का मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है। हम उम्मीद करेंगे कि इस मुकाबले का नतीजा निकले।"

Advertisement

अविनाश राणा ने कहा, "भारत इस मुकाबले को जीतेगा। भले ही मुकाबला 20-20 ओवरों का हो, लेकिन इसका नतीजा जरूर निकलना चाहिए। भारत इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करेगा।"

प्रियंका सिंह ने कहा, "मैं आगरा से इस मुकाबले को देखने आई हूं। मैं भारतीय होने के नाते टीम इंडिया को सपोर्ट कर रही हूं। मैं पहली बार मैच देखने स्टेडियम आई हूं, लेकिन बारिश ने मुझे निराश किया है। मैं चाहती हूं कि मुकाबला खेला जाए और इसका नतीजा निकले।"

सभ्य ने कहा, "मैं पटियाला से इस मुकाबले को देखने आया हूं। मैं शुभमन गिल का फैन हूं। बारिश भले ही मैच में रुकावट डाल रही है, लेकिन इस मैच का नतीजा जरूर निकलेगा।"

ताशा ने कहा, "मैं रोहित शर्मा की फैन हूं। आज के मुकाबले को लेकर उत्साहित हूं। अगर बारिश रुकने के बाद मैच होता है, तो भारत इस मुकाबले को अपने नाम करेगा।"

Advertisement

पराग मनोहर ने कहा, "मैं गुजरात से यह मैच देखने आया हूं। बारिश का रुकना हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन मैं चाहता हूं कि चाहे कितने भी ओवरों की कटौती हो, लेकिन मुकाबले का नतीजा जरूर निकले।"

ताशा ने कहा, "मैं रोहित शर्मा की फैन हूं। आज के मुकाबले को लेकर उत्साहित हूं। अगर बारिश रुकने के बाद मैच होता है, तो भारत इस मुकाबले को अपने नाम करेगा।"

Also Read: LIVE Cricket Score

अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौता टेस्ट मैच पारी और 300 रन के अंतर से जीतने के बाद टीम इंडिया अफगानिस्तान के विरुद्ध तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेगी। दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ को होगा, जबकि 20 जून को चेन्नई में सीरीज का तीसरा मैच खेला जाएगा।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार