भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में शुक्रवार को खेले जा रहे टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में बांह पर काली पट्टी बांधकर उतरे हैं। इसके जरिए खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलियाई क्लब क्रिकेटर बेन ऑस्टिन को श्रद्धांजलि दी है।

Advertisement

17 वर्षीय बेन ऑस्टिन मंगलवार को मेलबर्न आउटर ईस्ट के फर्नटरी गली में एक टी20 मैच की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान साइडआर्म से फेंकी गई एक गेंद उनकी गर्दन पर लगी, जिससे ऑस्टिन चोटिल हो गए।

Advertisement

भले ही बेन ऑस्टिन ने उस समय हेलमेट पहना था, लेकिन उसमें 'स्टीम गार्ड' नहीं था। यह गलती जानलेवा साबित हुई। ऑस्टिन को तुरंत मोनाश चिल्ड्रन हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां बुधवार को उनका निधन हो गया। फर्नट्री गली क्रिकेट क्लब ने गुरुवार को बेन के निधन की जानकारी दी।

न सिर्फ दोनों देशों के खिलाड़ी, बल्कि मैच अधिकारी भी बेन ऑस्टिन के सम्मान में इस मुकाबले के दौरान बांह पर काली पट्टियां बांधकर उतरे हैं। इससे पहले, गुरुवार को महिला विश्व कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भी भारत और ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधकर उतरी थीं।

ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न में जारी इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। उनके अलावा, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह इस मैच का हिस्सा हैं।

न सिर्फ दोनों देशों के खिलाड़ी, बल्कि मैच अधिकारी भी बेन ऑस्टिन के सम्मान में इस मुकाबले के दौरान बांह पर काली पट्टियां बांधकर उतरे हैं। इससे पहले, गुरुवार को महिला विश्व कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भी भारत और ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधकर उतरी थीं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

दोनों देशों के बीच 5 मुकाबलों की सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था, जिसके बाद अब दोनों देश इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेंगे। सीरीज के शेष तीन मुकाबले 2 नवंबर, 6 नवंबर और 8 नवंबर को खेले जाने हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार