ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को पांचवें टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाना लगभग तय है। 24 वर्षीय यह खिलाड़ी मौका मिलने से उत्साहित है। उनका मकसद टीम को जीत दिलाना है।

Advertisement

ध्रुव जुरेल ने कहा, "विदेशों में चुनौतियों का सामना करना हमेशा खास बात होती है। अगर आप विदेश में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो लोग आपको ऊंचा दर्जा देंगे। मैं बहुत उत्साहित हूं। बस खुद को खुलकर व्यक्त करना चाहता हूं।"

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, "यह मैच हम सभी के लिए बेहद अहम है। मैं वह एक काम करना चाहता हूं, जो टीम को जीत दिलाए। मैं बचपन से लॉर्ड्स में खेलने के बारे में सोचता आया हूं, इसलिए वहां खेलते समय बस उस पल को महसूस कर रहा था। वहां खेलने का अनुभव शानदार रहा।"

ऋषभ पंत की चोट को लेकर जुरेल ने कहा, "जो कुछ भी उनके साथ हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण था। जब मैं विकेटकीपिंग के लिए मैदान में गया, तो वह सपने के पूरे होने जैसा था। हम कोशिश करते हैं कि जब भी मौका मिले, वह एक काम करें, जो टीम को जीत की ओर ले जाए।"

केनिंग्टन ओवल में भारत-इंग्लैंड के बीच सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट खेला जाना है।

ऋषभ पंत की चोट को लेकर जुरेल ने कहा, "जो कुछ भी उनके साथ हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण था। जब मैं विकेटकीपिंग के लिए मैदान में गया, तो वह सपने के पूरे होने जैसा था। हम कोशिश करते हैं कि जब भी मौका मिले, वह एक काम करें, जो टीम को जीत की ओर ले जाए।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इंग्लैंड ने सीरीज का पहला मैच पांच विकेट से जीता था, जिसके बाद भारत ने पलटवार करते हुए अगला मुकाबला 336 रन से अपने नाम किया। इंग्लैंड ने सीरीज का तीसरा मैच 22 रन के करीबी अंतर से जीता, जिसके बाद मेहमान टीम ने चौथे टेस्ट को ड्रॉ करवाने में कामयाबी हासिल की। अब टीम इंडिया के पास पांचवां टेस्ट जीतकर सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म करने का मौका है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार