भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने लॉर्ड्स टेस्ट में टीम के बल्लेबाजी क्रम पर भरोसा जताया है। टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में जीत के लिए 193 रन का टारगेट मिला है। भारत चौथे दिन की समाप्ति तक चार विकेट गंवाकर 58 रन जोड़ चुका है।

Advertisement

वाशिंगटन सुंदर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हम बहुत-सी चीजें वैसी ही चाहते हैं, जैसी उम्मीद करते हैं। हम पांचवें दिन सकारात्मक परिणाम देंगे। हमारे पास कुछ मजबूत बल्लेबाज हैं। यह एक रोमांचक मुकाबला है। लॉर्ड्स में टेस्ट जीतना अद्भुत होगा। मुझे लगता है कि हम काफी अच्छी स्थिति में हैं।"

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, "लॉर्ड्स में एक टीम के रूप में जीत, हमारे लिए बहुत खास होगी। यह अद्भुत होगी। मुझे यकीन है कि आप सभी के लिए भी ऐसा ही होगा। पांचवां दिन रोमांचक होने वाला है।"

इंग्लैंड की दूसरी पारी में वाशिंगटन सुंदर ने 12.1 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 22 रन देकर चार विकेट चटकाए। वाशिंगटन की शानदार गेंदबाजी के चलते टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 192 रन पर समेट दिया।

वाशिंगटन सुंदर ने कहा, "बेशक, यह मेरे लिए सबसे बेहतरीन दिनों में से एक था। इस मुकाबले से पहले मेरे पास कुछ शानदार योजनाएं थीं। मैं इन योजनाओं को पहली और दूसरी, दोनों पारियों में लागू करना चाहता था।"

इंग्लैंड की दूसरी पारी में वाशिंगटन सुंदर ने 12.1 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 22 रन देकर चार विकेट चटकाए। वाशिंगटन की शानदार गेंदबाजी के चलते टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 192 रन पर समेट दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

टीम इंडिया पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी पर है। अगर भारत लॉर्ड्स टेस्ट को अपने नाम कर लेता है, तो सीरीज में पहली बार उसके पास बढ़त होगी। भारत ने सीरीज का पहला मैच पांच विकेट से गंवाया था, जिसके बाद उसने शानदार वापसी करते हुए एजबेस्टन मे 336 रन से जीत दर्ज की।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार