भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनेशल मुकाबले शनिवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। पहले टी20 के बारिश से रद्द होने के बाद दूसरे मुकाबले पर भी बारिश का साया मंडर रहा है।

Advertisement

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, मैनचेस्टर में शनिवार को बारिश होने की आशंका 57 प्रतिशत तक है। इसके साथ ही पूरे दिन काले बादल भी छाए रहेंगे। मैच के समय पर बारिश होने के 55 प्रतिशत चांस हैं। शाम के समय में तकरीबन 2 घंटे बारिश होने का अनुमान है। यानी पहले मैच की तरह ही दूसरे मुकाबले में भी बारिश विलेन साबित हो सकती है।

Advertisement

ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर भारत ने अब तक कुल 2 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इसमें से टीम इंडिया को एक में जीत मिली है, जबकि एक मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम ने इस ग्राउंड पर अपना आखिरी टी20 मुकाबला साल 2018 में खेला था, जहां भारत ने 8 विकेट से बाजी मारी थी। भारतीय टीम की ओर से इस मुकाबले में केएल राहुल ने नाबाद शतकीय पारी खेली थी।

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, मैनचेस्टर में शनिवार को बारिश होने की आशंका 57 प्रतिशत तक है। इसके साथ ही पूरे दिन काले बादल भी छाए रहेंगे। मैच के समय पर बारिश होने के 55 प्रतिशत चांस हैं। शाम के समय में तकरीबन 2 घंटे बारिश होने का अनुमान है। यानी पहले मैच की तरह ही दूसरे मुकाबले में भी बारिश विलेन साबित हो सकती है।

Also Read: LIVE Cricket Score

शिवम दुबे ने जरूर अंत के ओवरों में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 42 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जिसके बूते भारतीय टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 189 रन स्कोरबोर्ड पर लगाने में सफल रही थी। हालांकि, झमाझम बारिश के कारण इंग्लैंड को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिल सका था और मैच को रद्द करने का फैसला लेना पड़ा था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार