भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने फाइनल में नेपाल को 7 विकेट से हराया। इसी के साथ भारत ने पहला महिला T20 वर्ल्ड कप क्रिकेट फॉर द ब्लाइंड जीतकर इतिहास रच दिया है।

Advertisement

कोलंबो में खेले गए खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला करते हुए भारत ने नेपाल को 20 ओवर में 114/5 रन पर रोक दिया।

नेपाल ने 2.2 ओवर में कप्तान बिनीता पुन का विकेट गंवाया। बिनीता 9 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद मीनाक्षी चौधरी ने सुषमा तमांग के साथ दूसरे विकेट के लिए 15 रन जोड़े। मीनाक्षी चौधरी टीम के खाते में 8 रन जोड़कर पवेलियन लौटीं।

टीम ने 30 के स्कोर पर सुषमा (6) का विकेट भी गंवा दिया था। यहां से बिमला रानी ने सरिता घिमिरे के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन जुटाते हुए टीम को संभाला।

बिमला 26 गेंदों में इतने ही रन बनाकर आउट हुईं, जबकि सरिता ने 38 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए। भारत की तरफ से बी1 जमुना रानी टुडू और बी1 अनु कुमारी ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इसके जवाब में भारत ने 12.1 ओवरों में मुकाबला अपने नाम करते हुए खिताब जीता। भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। इस टीम ने 5 के स्कोर पर बी2 अनेका देवी (2) का विकेट गंवा दिया था। यहां से बी1 करुणा ने कप्तान बी3 दीपिका के साथ दूसरे विकेट के लिए 28 रन जुटाते हुए टीम को संभाला। दीपिका 6 रन बनाकर आउट हुईं।

करुणा ने बी3 फुला सरेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 51 रन जुटाते हुए भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। करुणा 27 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुईं। यहां से फुला सरेन ने बी2 बसंती हांसदा के साथ अटूट साझेदारी करते हुए भारत को आसान जीत दिलाई।

इसके जवाब में भारत ने 12.1 ओवरों में मुकाबला अपने नाम करते हुए खिताब जीता। भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। इस टीम ने 5 के स्कोर पर बी2 अनेका देवी (2) का विकेट गंवा दिया था। यहां से बी1 करुणा ने कप्तान बी3 दीपिका के साथ दूसरे विकेट के लिए 28 रन जुटाते हुए टीम को संभाला। दीपिका 6 रन बनाकर आउट हुईं।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और यूएसए समेत छह टीमों का यह टी20 टूर्नामेंट 11 नवंबर को नई दिल्ली में शुरू हुआ था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार