हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने 2 नवंबर को इतिहास रचते हुए अपना पहला विश्व कप जीता। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराया। भारतीय टीम में शामिल खिलाड़ियों के लिए 2 नवंबर का दिन उस सपने को जीना था जिसे वे और देशवासी वर्षों से देख रहे थे। खिलाड़ी अभी भी विश्व कप में मिली जीत के रोमांच से बाहर नहीं आ पाई हैं और पल-पल उसे जी रही हैं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तो अपनी बांह पर विश्व कप ट्रॉफी की टैटू ही बनवा ली है।

Advertisement

हरमनप्रीत कौर ने विश्व कप ट्रॉफी की टैटू के साथ ही अपनी बांह पर '2025' और '52' भी गुदवाया है। दरअसल, भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया था।

Advertisement

भारतीय कप्तान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर नए टैटू की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "यह ट्रॉफी हमेशा के लिए मेरी त्वचा और दिल में बस गई है। पहले दिन से तुम्हारा इंतजार कर रही थी और अब मैं तुम्हें हर सुबह देखूंगी और आभारी रहूंगी।"

हरमनप्रीत कौर ने विश्व कप ट्रॉफी की टैटू के साथ ही अपनी बांह पर '2025' और '52' भी गुदवाया है। दरअसल, भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला टीम चौथी टीम है। 1973 से लेकर 2022 के बीच हुए 12 वनडे विश्व कप संस्करण में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड विजेता रही हैं। ऑस्ट्रेलिया 7, इंग्लैंड 4 और न्यूजीलैंड 1 बार विजेता रही है। इस लिस्ट में अब भारतीय टीम का नाम भी शामिल हो गया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार