भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इस मुकाबले को 43 रन से हारने के साथ भारत ने 2-1 से सीरीज भी गंवा दी।

Advertisement

आईसीसी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, समय सीमा को ध्यान में रखते हुए भारत निर्धारित समय पर दो ओवर पीछे रहा, जिसके बाद एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी जीएस लक्ष्मी ने टीम इंडिया पर जुर्माना लगाया है।

Advertisement

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने औपचारिक सुनवाई से बचते हुए, अपना अपराध स्वीकार कर लिया। ऐसे में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत, खिलाड़ियों पर उनकी टीम की ओर से प्रत्येक ओवर कम फेंकने पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को 8 विकेट से जीता। इसके बाद टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा मैच 102 रन से अपने नाम किया।

सीरीज का तीसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जिसमें जमकर रन बरसे। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 47.5 ओवरों में 412 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

टीम के लिए बेथ मूनी ने 75 गेंदों में 1 छक्के और 23 चौकों की मदद से 138 रन की पारी खेली, जबकि जॉर्जिया वोल ने 68 गेंदों में 14 चौकों के साथ 81 रन बनाए। इनके अलावा, एलिसे पेरी ने 72 गेंदों में 68 रन अपने खाते में जोड़े। भारत की ओर से अरुंधति रेड्डी ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए।

सीरीज का तीसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जिसमें जमकर रन बरसे। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 47.5 ओवरों में 412 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से किम गार्थ ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए, जबकि मेगन शट्ट ने 2 विकेट अपने नाम किए।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार