Navi Mumbai: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार आईसीसी महिला विश्व कप का खिताब जीत लिया। मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया।

Advertisement

पूरे देश में जश्न का माहौल है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए 51 करोड़ रुपए के इनाम की घोषणा की है। उन्होंने इसे भारतीय महिला क्रिकेट के लिए बड़ा पल बताया।

Advertisement

आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल ने भी इस जीत की तुलना 1983 में पुरुष टीम द्वारा जीते गए विश्व कप से की। उन्होंने कहा कि आज का दिन महिला क्रिकेट के इतिहास में यादगार बन गया है, और अब महिला क्रिकेट नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।

धूमल ने आईएएनएस से कहा, "यह भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक यादगार दिन है। पुरुष टीम ने 1983 में जो हासिल किया था, उसे भारतीय महिलाओं ने आज मुंबई में दोहराया है। यह ऐतिहासिक जीत देश में महिला क्रिकेट को जबरदस्त बढ़ावा देगी और मुझे विश्वास है कि हमारा खेल अब नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा।"

इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने 87 रन, दीप्ति शर्मा ने 58 रन और स्मृति मंधाना ने 45 रन बनाए। भारत की सलामी जोड़ी ने 100 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

धूमल ने आईएएनएस से कहा, "यह भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक यादगार दिन है। पुरुष टीम ने 1983 में जो हासिल किया था, उसे भारतीय महिलाओं ने आज मुंबई में दोहराया है। यह ऐतिहासिक जीत देश में महिला क्रिकेट को जबरदस्त बढ़ावा देगी और मुझे विश्वास है कि हमारा खेल अब नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इस जीत के साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट में एक नए दौर की शुरुआत हो गई है। खिलाड़ियों की आंखों में खुशी के आंसू थे और देश का तिरंगा गर्व से लहरा रहा था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार