IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार (16 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। भारत का न्यूजीलैंड दौरा नवंबर में खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज के मुकाबले 4 से 15 नवंबर तक होंगे। 

Advertisement

इस सीरीज के शुरुआती तीन वनडे मैचों में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे। वहीं, इसके बाद इस दौरे में खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए आखिरी दो मुकाबलों के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। इन मैचों में ईशान किशन उप-कप्तान होने के साथ मुख्य विकेटकीपर की भूमिका भी निभाएंगे। वहीं दूसरे विकेटकीपर के तौर पर 21 साल के कुमार कुशाग्र को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है। इसके अलावा युवा तेज गेंदबाज यश ठाकुर को भी पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है, जबकि रविंद्र जडेजा दोनों चरणों के स्क्वाड से बाहर हैं।

पहले तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव।

Advertisement

चौथे और पांचवें वनडे मैच के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उप-कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार