आईपीएल 2024 की चैंपियंन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) आईपीएल 2025 के उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से भिड़ेगी।

Advertisement

ईएसपीएन क्रिकइंफो को जानकारी मिली है कि सीजन का उद्घाटन मैच 22 मार्च को ईडन गार्डंस में खेला जाएगा और फ़ाइनल 25 मई को होगा। हालांकि आईपीएल ने अभी तक आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया है, लेकिन यह जानकारी मिली है कि पिछले सीजन की उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद अपने सीज़न की शुरुआत 23 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के ख़िलाफ़ घरेलू मैदान में करेगी। उसी रविवार की शाम को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से चेपॉक में हो सकता है।

Advertisement

10 टीमों की यह लीग 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफ़ी के फ़ाइनल के 12 दिन बाद शुरू होगी और इसे 12 स्थानों पर खेला जाएगा। सभी फ्रेंचाइज़ियों के 10 पारंपरिक घरेलू मैदानों के अलावा गुवाहाटी (राजस्थान रॉयल्स का दूसरा मैदान) और धर्मशाला (पंजाब किंग्स का दूसरा मैदान) में भी मैच आयोजित किए जाएंगे।

उद्घाटन मैच में दोनों टीमों के पास नए कप्तान होंगे। आरसीबी ने हाल ही में रजत पाटीदार को अपना कप्तान नियुक्त किया है, केकेआर ने अभी तक श्रेयस अय्यर के उत्तराधिकारी की घोषणा नहीं की है, जिन्होंने 2024 में उन्हें खिताब दिलाया था। पिछले साल आरसीबी लीग में चौथे स्थान पर रही थी। छह लगातार हार के बाद छह जीत के साथ वे प्लेऑफ़ में पहुंचे थे, जहां वे एलिमिनेटर में हार गए थे। केकेआर ने कोलकाता में आरसीबी के खिलाफ 12 में आठ मैचों में जीत हासिल की है।

10 टीमों की यह लीग 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफ़ी के फ़ाइनल के 12 दिन बाद शुरू होगी और इसे 12 स्थानों पर खेला जाएगा। सभी फ्रेंचाइज़ियों के 10 पारंपरिक घरेलू मैदानों के अलावा गुवाहाटी (राजस्थान रॉयल्स का दूसरा मैदान) और धर्मशाला (पंजाब किंग्स का दूसरा मैदान) में भी मैच आयोजित किए जाएंगे।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार