भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक और सुरक्षा इकाई (एसीएसयू) ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के टीम मैनेजर रोमी भिंडर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैच के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के मामले में जारी किया गया है। एसीएसयू ने इस मामले पर अगले 48 घंटों के भीतर जवाब मांगा है।

Advertisement

बीसीसीआई के सूत्रों ने सोमवार को 'आईएएनएस' को बताया, "हां, एसीएसयू की तरफ से मामले की जांच शुरू करने के बाद, भिंडर को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। उनसे 48 घंटों के भीतर जवाब देने और उस क्षेत्र में मोबाइल ले जाने के पीछे के कारणों को समझाने के लिए कहा गया है।"

Advertisement

यह घटना 10 अप्रैल को गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ आरआर के मैच की दूसरी पारी के दौरान हुई। इस दौरान टीवी स्क्रीन पर भिंडर को टीम डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप में युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को भिंडर के मोबाइल फोन की स्क्रीन की ओर देखते हुए पाया गया।

आईपीएल की वेबसाइट पर उपलब्ध पीएमओए (खिलाड़ी और मैच अधिकारी क्षेत्र) दिशानिर्देशों के अनुसार, "टीम मैनेजर ड्रेसिंग रूम में फोन का इस्तेमाल कर सकता है, लेकिन ऐसा डगआउट में नहीं हो सकता।"

यह घटना 10 अप्रैल को गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ आरआर के मैच की दूसरी पारी के दौरान हुई। इस दौरान टीवी स्क्रीन पर भिंडर को टीम डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप में युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को भिंडर के मोबाइल फोन की स्क्रीन की ओर देखते हुए पाया गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

अन्य फ्रेंचाइजी भी भिंडर के मामले में एसीएसयू की जांच के नतीजों पर करीब से नजर रखे हुए हैं। आईपीएल के एक अंदरूनी सूत्र ने कहा, "नियमों के अनुसार, उस क्षेत्र में मोबाइल का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है, चाहे वह कोई भी स्पष्टीकरण क्यों न दें। नियमों का यह बड़ा उल्लंघन एक बहुत ही सीधा और स्पष्ट मामला है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई उन्हें क्या सजा देता है।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार