आईपीएल 2026 कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के अजिंक्य रहाणे के लिए बतौर कप्तान और बल्लेबाज बेहद निराशाजनक रहा है। केकेआर के प्लेऑफ की संभावना न के बराबर है। यह रहाणे की बतौर कप्तान असफलता का प्रमाण है। बतौर बल्लेबाज भी रहाणे बेहद निराशाजनक रहे हैं और टीम के लिए बोझ साबित हुए हैं।
रहाणे ने आईपीएल 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी। सीजन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ केकेआर के लिए पारी की शुरुआत करते हुए रहाणे ने 40 गेंदों पर 5 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 67 रन की पारी खेली थी। रहाणे इस पारी के दौरान लय में नजर आए थे। उनकी इस पारी को देखकर लगा कि शायद इस सीजन में वह बड़े इरादे के साथ आए हैं, लेकिन मुंबई के खिलाफ खेली गई रहाणे की पारी अब तक पहली और आखिरी पारी साबित हुई है।
एमआई वाले मैच के बाद 11 पारियों में रहाणे के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं आया है। 2 बार वह शून्य पर आउट हुए हैं और 2 बार दो अंकों में नहीं पहुंच सके। 11 पारियों में उनका सर्वाधिक स्कोर 43 रहा है। कुल 11 पारियों में रहाणे सिर्फ 184 रन बना सके हैं। शनिवार को जीटी के खिलाफ भी रहाणे 14 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हो गए। आईपीएल 2026 की 12 मैचों की 12 पारियों में वह 251 रन बना सके हैं।
रहाणे का नाम भारतीय क्रिकेट में मौजूदा समय के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है। ऐसे में आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन उनके और केकेआर के लिए चिंता का विषय है। यह रहाणे के आईपीएल भविष्य के लिए भी खतरे का संकेत है।
एमआई वाले मैच के बाद 11 पारियों में रहाणे के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं आया है। 2 बार वह शून्य पर आउट हुए हैं और 2 बार दो अंकों में नहीं पहुंच सके। 11 पारियों में उनका सर्वाधिक स्कोर 43 रहा है। कुल 11 पारियों में रहाणे सिर्फ 184 रन बना सके हैं। शनिवार को जीटी के खिलाफ भी रहाणे 14 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हो गए। आईपीएल 2026 की 12 मैचों की 12 पारियों में वह 251 रन बना सके हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
देखना होगा सीजन के अगले 2 मैचों में रहाणे बतौर बल्लेबाज क्या करते हैं।