इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। सीजन का 44वां मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित होगा, जिसमें दोनों ही टीमें अपनी किस्मत बदलकर जीत की राह पर लौटना चाहेंगी।

Advertisement

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स 8 में से 5 मैच गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है। छह दिन के ब्रेक के बाद चेन्नई सुपर किंग्स मैदान पर वापसी कर रही है। चेपॉक में गुजरात टाइटंस ने इस टीम को 8 विकेट से हराया था। उस मुकाबले में सीएसके के बल्लेबाज अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण के सामने बेबस नजर आए थे।

Advertisement

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस भी सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के हाथों चौंकाने वाली हार झेलने के बाद इस मुकाबले में उतर रही है। एसआरएच को 244 रन का टारगेट देने के बावजूद यह टीम 6 विकेट से मैच गंवा बैठी थी। 8 में से 6 मुकाबले गंवाने के बाद फिलहाल यह टीम प्वाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर मौजूद है। अपने सीजन को बुरे अंजाम से बचाने के लिए उन्हें जीत की सख्त जरूरत है।

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने 5-5 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किए हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 40 मैच खेले गए हैं, जिसमें 21 मुकाबले एमआई के पक्ष मे रहे, जबकि 19 मैच सीएसके ने जीते हैं।

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस भी सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के हाथों चौंकाने वाली हार झेलने के बाद इस मुकाबले में उतर रही है। एसआरएच को 244 रन का टारगेट देने के बावजूद यह टीम 6 विकेट से मैच गंवा बैठी थी। 8 में से 6 मुकाबले गंवाने के बाद फिलहाल यह टीम प्वाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर मौजूद है। अपने सीजन को बुरे अंजाम से बचाने के लिए उन्हें जीत की सख्त जरूरत है।

Also Read: LIVE Cricket Score

मुंबई इंडियंस की टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, केशव महाराज, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्वनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रित बुमराह।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार