Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ हो रही है। सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। टॉस जीतने के बाद कप्तान ऋतुराज ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। जाहिर है कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैदान है। पिच अच्छी लग रही है और यहां काफी रन बनने की उम्मीद है। हम उन्हें जितना हो सके, उतने कम रनों पर रोकने की कोशिश करेंगे। धोनी धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं, कभी-कभी इसमें थोड़ा समय लगता है। अगर वह खेलने के लिए तैयार होंगे तो जल्द ही वापसी करेंगे। पहला मैच निराशाजनक रहा था, लेकिन दूसरे मैच में हमारी बल्लेबाजी काफी बेहतर थी। सभी खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।"

Advertisement

आरसीबी ने भी अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। टॉस हारने के बाद कप्तान रजत ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन यह पिच काफी सख्त लग रही है, इसलिए हम बल्लेबाजी करके भी खुश हैं। यह एक ताजा विकेट है। पिछले मैच में खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा खेला था और हम यहां भी उसी प्रदर्शन को जारी रखना चाहते हैं। पिछले मैच में सभी को अपनी भूमिका के बारे में पूरी स्पष्टता थी और उनका आत्मविश्वास भी काफी बढ़ा हुआ है। हम उसी टीम के साथ मैदान में उतर रहे हैं।"

चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2026 में शुरुआत अच्छी नहीं रही है। टीम ने अब तक 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों में ही सीएसके को हार झेलनी पड़ी है। आखिरी मुकाबले में सीएसके को पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से हराया था। टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन तो दमदार रहा था, लेकिन गेंदबाज एक बार फिर उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके थे। बल्लेबाजी में आयुष म्हात्रे ने 43 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी खेली थी, जबकि शिवम दुबे 45 रन बनाकर नाबाद रहे थे। वहीं, सरफराज खान ने 12 गेंदों में 32 रनों की आतिशी पारी खेली थी। हालांकि, मैट हेनरी, नूर अहमद और राहुल चाहर का प्रदर्शन गेंद से काफी निराशाजनक रहा था।

दूसरी ओर, आरसीबी ने टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया है। टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था। बल्लेबाजी में टीम की ओर से विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 69 रनों की दमदार पारी खेली थी। वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों में 61 रन बनाए थे। गेंदबाजी में आरसीबी की तरफ से जैकब डफी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर के स्पेल में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे, जबकि रोमारियो शेफर्ड ने भी 3 विकेट अपने नाम किए थे।

चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2026 में शुरुआत अच्छी नहीं रही है। टीम ने अब तक 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों में ही सीएसके को हार झेलनी पड़ी है। आखिरी मुकाबले में सीएसके को पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से हराया था। टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन तो दमदार रहा था, लेकिन गेंदबाज एक बार फिर उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके थे। बल्लेबाजी में आयुष म्हात्रे ने 43 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी खेली थी, जबकि शिवम दुबे 45 रन बनाकर नाबाद रहे थे। वहीं, सरफराज खान ने 12 गेंदों में 32 रनों की आतिशी पारी खेली थी। हालांकि, मैट हेनरी, नूर अहमद और राहुल चाहर का प्रदर्शन गेंद से काफी निराशाजनक रहा था।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

आरसीबी की प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और जैकब डफी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार