Lucknow Super Giants: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पांचवें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करना चाहेंगी।
टॉस जीतने के बाद डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, "हम देखना चाहते हैं कि क्या यह विकेट तेज गेंदबाजों को मदद देता है? आंकड़ों के मुताबिक, लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमें जीतती हैं, लेकिन यह एक नया टूर्नामेंट भी है। मुझे लगता है कि हमें पहले गेंदबाजी करके शुरुआत करनी चाहिए। पिछले साल हमने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन बीच में हम पिछड़ गए थे। हम एक बार फिर अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं।"
दूसरी ओर, एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, "इस विकेट पर ज्यादा कुछ नहीं बदलेगा, इसलिए टॉस से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यह पूरी तरह से एक नई ऊर्जा, नया लोगो, रंग और सोच है। हम अच्छा महसूस कर रहे हैं और खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पिछले साल चोटें एक चिंता का विषय थीं, लेकिन अब हम उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे। गेंदबाज फिट हैं, हर कोई मैदान पर उतरकर अपना असर दिखाना चाहता है।"
आईपीएल इतिहास में अब तक दोनों टीमों के बीच 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें कैपिटल्स का पलड़ा भारी रहा है। डीसी ने 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि एलएसजी को 3 मैच में जीत मिली है।
आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दोनों मैच अपने नाम किए। इसके बाद आईपीएल 2023 में दोनों टीमें सिर्फ एक ही बार आमने-सामने रहीं, जिसमें एलएसजी ने मैच अपने नाम किया। आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध दोनों ही मैच जीते थे। अगले सीजन भी एलएसजी को दोनों मैच गंवाने पड़े।
आईपीएल इतिहास में अब तक दोनों टीमों के बीच 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें कैपिटल्स का पलड़ा भारी रहा है। डीसी ने 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि एलएसजी को 3 मैच में जीत मिली है।
Also Read: LIVE Cricket Score
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार।