आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के साथ होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एसआरएच अपनी जीत की लय को इस मुकाबले में भी बरकरार रखना चाहेगी। वहीं, अक्षर पटेल की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स भी दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरी दो मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एसआरएच के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 22 गेंदों में 59 रनों की दमदार पारी खेली थी, तो हेनरिक क्लासेन अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखने में सफल रहे थे। उन्होंने 39 गेंदों में 59 रन बनाए थे। ईशान किशन ने भी इस सीजन बल्ले से अहम योगदान दिया है। हालांकि, ट्रेविस हेड जरूर रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए हैं। नीतीश कुमार रेड्डी ने आईपीएल 2026 में बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया है।

Advertisement

एसआरएच का गेंदबाजी अटैक भी पिछले दो मुकाबलों में अच्छी लय में दिखाई दिया है। ईशान मलिंगा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। वहीं, नीतीश ने 2 विकेट निकाले थे। हालांकि, डेब्यू मैच में 4 विकेट लेने वाले प्रफुल्ल हिंगे ने 4 ओवर के स्पेल में 60 रन दिए थे, जबकि साकिब हुसैन ने 32 रन खर्च करके एक विकेट निकाला था।

दूसरी तरफ, दो मैच हारने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मिली जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स की गाड़ी पटरी पर लौट आई है। आरसीबी के खिलाफ लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल का प्रदर्शन गेंद से बढ़िया रहा था। वहीं, बल्लेबाजी में केएल राहुल ने 34 गेंदों में 57 रनों की सूझबूझ भरी पारी खेली थी। ट्रिस्टन स्टब्स ने 47 गेंदों में नाबाद 60 रन बनाए थे, जबकि डेविड मिलर 10 गेंदों में 22 रन बनाकर नाबाद रहे थे।

एसआरएच का गेंदबाजी अटैक भी पिछले दो मुकाबलों में अच्छी लय में दिखाई दिया है। ईशान मलिंगा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। वहीं, नीतीश ने 2 विकेट निकाले थे। हालांकि, डेब्यू मैच में 4 विकेट लेने वाले प्रफुल्ल हिंगे ने 4 ओवर के स्पेल में 60 रन दिए थे, जबकि साकिब हुसैन ने 32 रन खर्च करके एक विकेट निकाला था।

Also Read: LIVE Cricket Score

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। इस ग्राउंड पर बड़े टोटल बनते हैं। हालांकि, मैदान बड़ा होने की वजह से स्पिनर्स भी यहां अहम भूमिका निभाते हैं। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद में मंगलवार को दिन में बारिश होने की आशंका है, लेकिन मैच के वक्त मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार