Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शनिवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 44वें मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया। चेन्नई सुपर किंग्स 9 में से 4 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई इंडियंस 9 में से 7 मुकाबले गंवाने के बाद 9वें स्थान पर कायम है।

Advertisement

शनिवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करते हुए मुंबई इंडियंस निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। इस टीम ने महज 1 के स्कोर पर विल जैक्स (1) का विकेट खो दिया था। इसके बाद नमन धीर ने रयान रिकेल्टन के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 58 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।

Advertisement

रिकेल्टन 24 गेंदों में 5 छक्कों के साथ 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव ने नमन धीर के साथ तीसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 40 रन की साझेदारी करते हुए टीम को शतक के बेहद नजदीक पहुंचाया। सूर्या ने 12 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि नमन धीर 37 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 57 रन बनाकर आउट हुए।

विपक्षी खेमे से अंशुल कंबोज ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि नूर अहमद ने 2 विकेट निकाले। रामकृष्ण घोष और जेमी ओवटरन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

रिकेल्टन 24 गेंदों में 5 छक्कों के साथ 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव ने नमन धीर के साथ तीसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 40 रन की साझेदारी करते हुए टीम को शतक के बेहद नजदीक पहुंचाया। सूर्या ने 12 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि नमन धीर 37 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 57 रन बनाकर आउट हुए।

Also Read: LIVE Cricket Score

उर्विल 12 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद गायकवाड़ ने कार्तिक शर्मा के साथ 75 गेंदों में 98 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। गायकवाड़ 48 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 67 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि कार्तिक शर्मा ने 40 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 54 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से जसप्रीत बुमराह और एएम गजनफर ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार