Chennai Super Kings: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) पर धमाकेदार जीत के साथ की है। आरआर की दमदार जीत में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की अहम भूमिका रही। 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले इस खिलाड़ी ने 17 गेंदों पर 52 रन की तूफानी पारी खेली। मैच के बाद वैभव ने अपनी पारी और यशस्वी जायसवाल के साथ साझेदारी पर बात की।

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी ने कहा, "आज का प्लान बस पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन करना था। शुरू में विकेट थोड़ा चिपचिपा लग रहा था, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती गई, बल्ले पर अच्छे से आने लगी।"

Advertisement

अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के बारे में वैभव ने कहा, "मैं डिफेंस के बारे में सोचता तो हूं, लेकिन आज हमारा प्लान पावरप्ले में गेम को कंट्रोल करना था, क्योंकि छोटे टारगेट का पीछा करते समय यह दौर बहुत अहम होता है। अगर गेंदबाजी टीम वहां अच्छा करती है, तो गेम उनकी तरफ झुक सकता है, लेकिन हमारा पावरप्ले बहुत अच्छा रहा।"

वैभव सूर्यवंशी ने कहा, "आज का प्लान बस पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन करना था। शुरू में विकेट थोड़ा चिपचिपा लग रहा था, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती गई, बल्ले पर अच्छे से आने लगी।"

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके 19.4 ओवर में 127 रन पर सिमट गई थी। आरआर ने 12.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया। आरआर के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर प्लेयर ऑफ द मैच रहे। बर्गर ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए थे। बर्गर ने संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे को आउट किया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार