Chennai Super Kings: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने अपने साथी खिलाड़ी और उभरते हुए गेंदबाज आकिब नबी डार की तारीफ की है। उन्होंने नबी को एक संपूर्ण क्रिकेटर बताया है। एनगिडी ने कहा कि रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले नबी से वह पहले नेट सेशन में ही खासा प्रभावित हुए थे।

Advertisement

आकिब नबी को आईपीएल 2026 के ऑक्शन में डीसी ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। इससे पहल आकिब कई फ्रेंचाइजियों के साथ नेट गेंदबाज के तौर पर काम कर चुके थे। आकिब नबी ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 10 मुकाबलों में 12.56 की औसत से 60 विकेट चटकाए थे।

Advertisement

हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने आईपीएल डेब्यू मैच में नबी को सिर्फ 2 ओवर ही गेंदबाजी करने के लिए मिले थे, जिसमें उन्होंने बिना कोई विकेट चटकाए 17 रन दिए थे। एनगिडी ने गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स द्वारा आयोजित एक वर्चुअल राउंडटेबल बातचीत में 'आईएएनएस' को बताया। "आकिब के बारे में बात करें तो जब मुझे पता चला कि मैं दिल्ली आ रहा हूं और वह भी यहां आ रहे हैं, तभी मैंने उनके बारे में सारी खबरें देखीं। फिर मैंने उनके बारे में पढ़ना शुरू किया और पिछले सीजन में उनकी सफलता के बारे में जाना कि उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से कितना शानदार प्रदर्शन किया था। इसी कारण मैं उनसे मिलने के लिए बहुत उत्साहित था।

आकिब नबी को आईपीएल 2026 के ऑक्शन में डीसी ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। इससे पहल आकिब कई फ्रेंचाइजियों के साथ नेट गेंदबाज के तौर पर काम कर चुके थे। आकिब नबी ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 10 मुकाबलों में 12.56 की औसत से 60 विकेट चटकाए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

एनगिडी ने बताया कि वह आकिब नबी के कौशल से ज्यादा वह उनके शांत स्वभाग, जमीन से जुड़े होने और मेहनती रवैया से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, "वह एक संपूर्ण क्रिकेटर हैं और वह बहुत ही विनम्र इंसान हैं। वह बहुत अच्छे और शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं। इसी वजह से मुझे ऐसे लोग पसंद हैं। जाहिर है कि वह कड़ी मेहनत करते हैं। मुझे लगता है कि हमारी आपस में अच्छी जम गई, जैसे हमें एक-दूसरे से ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन हम आपस में अच्छी तरह से बातचीत कर लेते हैं और हमारी आपस में अच्छी बनती है। मेरे लिए ऐसे क्रिकेटरों से मिलना अच्छा लगता है जो इस सिस्टम में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार