इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। बड़े पैमाने पर खिलाड़ियों को रिलीज किया गया है। ऐसे में मिनी ऑक्शन के भी रोमांचक होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि रिटेंशन के बाद फ्रेंचाइजियों के पर्स में कितना पैसा है। किस टीम के पास सबसे ज्यादा पैसा है, और कौन सी टीम न्यूनतम पैसे के साथ मिनी नीलामी में उतरेगी।

Advertisement

रिटेंशन के बाद केकेआर के पास सबसे ज्यादा पैसा बचा है। आंद्रे रसेल (12 करोड़) और वेंकटेश अय्यर (23.75 करोड़ रुपए) जैसे महंगे खिलाड़ियों को रिलीज करने के बाद केकेआर के पर्स में 64.30 करोड़ हैं। केकेआर के पास 13 जगह खाली हैं, जिनमें छह विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स के पास 43.40 करोड़ रुपये हैं। सीएसके नीलामी में दूसरी धनी टीम के रूप में उतरेगी।

सनराइजर्स हैदराबाद पर्स में बचे पैसों के आधार पर तीसरी धनी टीम है। एसआरएच के पर्स में 25.50 करोड़ हैं।

लखनऊ सुपर जाइंट्स के पास 22.95 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स के पास 21.80 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास 16.40 करोड़, राजस्थान रॉयल्स के पास 16.05 करोड़, गुजरात टाइटंस के पास 12.90 करोड़, पंजाब किंग्स के पास 11.50 करोड़, और मुंबई इंडियंस के पास 2.75 करोड़ है।

मुंबई इंडियंस ऑक्शन में सबसे कम पैसों के साथ उतरेगी। एमआई ने अपने सभी बड़े खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है।

Advertisement

लखनऊ सुपर जाइंट्स के पास 22.95 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स के पास 21.80 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास 16.40 करोड़, राजस्थान रॉयल्स के पास 16.05 करोड़, गुजरात टाइटंस के पास 12.90 करोड़, पंजाब किंग्स के पास 11.50 करोड़, और मुंबई इंडियंस के पास 2.75 करोड़ है।

Also Read: LIVE Cricket Score

मिनी ऑक्शन में सबसे ज्यादा सक्रिय केकेआर और सीएसके नजर आएंगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार