Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध 19.4 ओवरों में महज 127 रन पर सिमट गई। सीएसके की खराब बल्लेबाजी के बीच जेमी ओवरटन ने इतिहास रच दिया। ओवरटन 43 रन बनाकर आउट हुए। यह सीएसके की ओर से 8वें या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी है।
जेमी ओवरटन ने सोमवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध 36 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 43 रन बनाए। टीम 12.5 ओवरों में 82 के स्कोर तक अपने 8 विकेट खो चुकी थी, लेकिन ओवरटन की इस पारी ने टीम को 127 रन तक पहुंचाया।
ओवरटन से पहले यह रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर था, जिन्होंने साल 2024 में विशाखापत्तनम के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 37 रन की नाबाद पारी खेली थी।
जेमी ओवरटन ने सोमवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध 36 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 43 रन बनाए। टीम 12.5 ओवरों में 82 के स्कोर तक अपने 8 विकेट खो चुकी थी, लेकिन ओवरटन की इस पारी ने टीम को 127 रन तक पहुंचाया।
Also Read: LIVE Cricket Score
यह आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स का पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए तीसरा न्यूनतम स्कोर भी है। सीएसके साल 2008 में जयपुर में खेले गए आईपीएल मैच के दौरान आरआर के विरुद्ध महज 109 रन पर सिमट गई थी। वहीं, साल 2020 में अबू धाबी में खेले गए मुकाबले के दौरान 20 ओवरों में 125/5 का स्कोर ही बना सकी थी।