Lucknow Super Giants: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की तरफ से खेलते हुए निकोलस पूरन ने इतिहास रच दिया है। पूरन इस फ्रेंचाइजी की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

निकोलस पूरन ने लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से अब तक 1,422 रन बनाए हैं। इस मामले में उन्होंने केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने इस टीम के लिए 1,410 रन बनाए थे।

Advertisement

आयुष बडोनी एलएसजी की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जिन्होंने कुल 1,038 रन बनाए हैं। मार्कस स्टोइनिस 952 रनों के साथ लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं, जबकि क्विंटन डी कॉक 901 रनों के साथ पांचवें पायदान पर मौजूद हैं।

रविवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8 विकेट खोकर 164 रन बनाए।

इस पारी में एडेन मार्करम ने 21 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ सर्वाधिक 30 रन बनाए, जबकि निकोलस पूरन ने 21 गेंदों में 2 चौकों के साथ 19 रन की पारी खेली। इनके अलावा, कप्तान ऋषभ पंत, अब्दुल समद और मुकुल चौधरी ने 18-18 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

रविवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8 विकेट खोकर 164 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने 18.4 ओवरों में 7 विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया। इस टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 40 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 56 रन बनाए, जबकि जोस बटलर ने 37 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। दोनों खिलाड़ियों के बीच दूसरे विकेट के लिए 58 गेंदों में 84 रन की साझेदारी हुई। आखिर में, वाशिंगटन सुंदर (नाबाद 21) ने राहुल तेवतिया (नाबाद 10) के साथ 30 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार