New Chandigarh: पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ अर्धशतक लगाया। इसी के साथ प्रभसिमरन आईपीएल इतिहास में पीबीकेएस की तरफ से सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे पायदान पर पहुंच गए।

Advertisement

यह प्रभसिमरन सिंह का पंजाब किंग्स की तरफ से 12वां पचासा था। साल 2019 में आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले प्रभसिमरन ने अब तक सभी 8 सीजन पंजाब किंग्स की तरफ से ही खेले हैं।

Advertisement

आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में केएल राहुल शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 25 बार यह कारनामा किया। वहीं, दूसरे पायदान पर मौजूद शॉन मार्श ने 21 बार ऐसा किया। क्रिस गेल (11) इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।

महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 222 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह ने प्रियांश आर्य के साथ पहले विकेट के लिए 2.5 ओवरों में 37 रन की साझेदारी की। प्रियांश 11 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 29 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने कूपर कोनोली के साथ दूसरे विकेट के लिए 33 गेंदों में 59 रन जुटाए। कूपर 14 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों के साथ 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इस टीम ने 8.2 ओवरों में 96 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद प्रभसिमरन ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ 34 गेंदों में 48 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। प्रभसिमरन 44 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 59 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि अय्यर ने 30 रन की पारी खेली।

इन खिलाड़ियों के पवेलियन लौटने के बाद मार्कस स्टोइनिस (22 गेंदों में नाबाद 62 रन) ने सूर्यांश हेगड़े (नाबाद 3) के साथ 12 गेंदों में 41 रन जुटाकर टीम को 222/4 के स्कोर तक पहुंचाया। विपक्षी खेमे से यश राज ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि जोफ्रा आर्चर और नंद्रे बर्गर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

Advertisement

इस टीम ने 8.2 ओवरों में 96 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद प्रभसिमरन ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ 34 गेंदों में 48 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। प्रभसिमरन 44 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 59 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि अय्यर ने 30 रन की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

दूसरी ओर, पंजाब किंग्स श्रेयस अय्यर की कप्तानी में प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल के साथ मुकाबला खेल रही है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार