Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में मंगलवार को पंजाब किंग्स की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब और गुजरात के बीच इस लीग में कांटे की टक्कर देखने को मिली है।
आईपीएल में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से पंजाब किंग्स ने 3 मैच जीते हैं जबकि तीन मुकाबलों में ही गुजरात को जीत नसीब हुई है। आईपीएल 2025 में इन दोनों टीमों की भिड़ंत एक बार हुई थी, जहां पंजाब ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गुजरात को 11 रनों से हराया था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब ने पिछले सीजन फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि, खिताबी मुकाबले में टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।
पंजाब की टीम इस सीजन भी काफी मजबूत दिखाई दे रही है। टॉप ऑर्डर में प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी से एक बार फिर पंजाब को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। नंबर तीन की पोजीशन कप्तान अय्यर संभालते हुए नजर आएंगे। अय्यर ने पिछले सीजन बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 17 मुकाबलों में 175 के स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए थे। पंजाब के कप्तान ने पूरे सीजन में 6 अर्धशतक लगाए थे।
नेहल वढेरा और शशांक सिंह से भी पंजाब किंग्स को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। नेहल आईपीएल 2025 में अच्छी लय में दिखाई दिए थे और उन्होंने 16 मुकाबलों में 145 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 369 रन बनाए थे। मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन और उमरजई बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देंगे। वहीं, मिचेल ओवेन और कूपर कोनोली आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन से छाप छोड़ना चाहेंगे।
पंजाब की टीम इस सीजन भी काफी मजबूत दिखाई दे रही है। टॉप ऑर्डर में प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी से एक बार फिर पंजाब को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। नंबर तीन की पोजीशन कप्तान अय्यर संभालते हुए नजर आएंगे। अय्यर ने पिछले सीजन बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 17 मुकाबलों में 175 के स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए थे। पंजाब के कप्तान ने पूरे सीजन में 6 अर्धशतक लगाए थे।
Also Read: LIVE Cricket Score
ग्लेन फिलिप्स के प्रदर्शन पर भी हर किसी की निगाहें रहेंगी। वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर और राहुल तेवतिया बल्ले और गेंद से टीम की नैया को पार लगाने का प्रयास करेंगे। कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा और लुक वुड की मौजूदगी में टीम का पेस अटैक दमदार दिख रहा है। वहीं, स्पिन विभाग की कमान राशिद खान के हाथों में होगी, जिनका साथ साई किशोर और सुंदर देंगे।