Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के खिताबी मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर दूसरी बार खिताब अपने नाम करना चाहेंगी।

Advertisement

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी फाइनल मैच में आरसीबी ने कोई भी बदलाव नहीं किया है। टॉस जीतने के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह एक काफी अच्छा विकेट है। मुझे नहीं लगता कि इसमें ज्यादा बदलाव आएगा। पिछले साल की बहुत सारी यादें जुड़ी हैं। इस मैच को जीतने के लिए हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। वर्तमान में रहना बहुत जरूरी है। जो चीजें हमारे नियंत्रण में हैं, हम उन पर ही ध्यान देंगे। मुझे इस स्टेडियम में खेलना हमेशा पसंद आता है। हमारी टीम वही है।"

Advertisement

वहीं, जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, " टॉस जीतकर हम पहले बल्लेबाजी ही करते। यह एक आम विकेट है, हम यहां अपना तीसरा मैच खेल रहे हैं। पहले तीन ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है। यह दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में से एक है। हमने टीम में एक बदलाव किया है। साईं (किशोर) की जगह अरशद (खान) टीम में आए हैं।"

इस सीजन आरसीबी और जीटी के बीच 3 मैच खेले जा चुके हैं। 24 अप्रैल को आरसीबी ने जीटी के विरुद्ध 5 विकेट से जीत हासिल की थी, जिसके बाद 30 अप्रैल को उसे 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। क्वालीफायर-1 में आरसीबी ने जीटी को 92 रन से रौंदा था।

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 का खिताब अपने नाम किया था, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पिछले सीजन की चैंपियन टीम है।

इस सीजन आरसीबी और जीटी के बीच 3 मैच खेले जा चुके हैं। 24 अप्रैल को आरसीबी ने जीटी के विरुद्ध 5 विकेट से जीत हासिल की थी, जिसके बाद 30 अप्रैल को उसे 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। क्वालीफायर-1 में आरसीबी ने जीटी को 92 रन से रौंदा था।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान और मोहम्मद सिराज।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार