Royal Challengers Bengaluru: शनिवार को आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से हराया। जीत के साथ ही आरसीबी ने इतिहास रच दिया है।
आरसीबी आईपीएल इतिहास में 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य को सबसे कम ओवरों में हासिल करने वाली टीम बन गई है। रजत पाटीदार की अगुवाई में आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद से मिले 202 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 15.4 ओवर में हासिल किया। टीम ने राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड तोड़ा। राजस्थान ने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 210 रनों के लक्ष्य को 15.5 ओवर में चेज किया था।
Royal Challengers Bengaluru: शनिवार को आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से हराया। जीत के साथ ही आरसीबी ने इतिहास रच दिया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
इससे पहले, सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 201 रन बनाए थे। टीम की तरफ से कप्तान ईशान किशन ने 38 गेंदों में 80 रनों की धमाकेदार पारी खेली। वहीं, अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों में 43 रन बनाए। गेंदबाजी में आरसीबी की ओर से अपना आईपीएल डेब्यू करने वाले जैकब डफी ने 4 ओवर में सिर्फ 22 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए, जबकि रोमारियो शेफर्ड ने भी 3 विकेट झटके।