आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच खेला गया। आरआर के पास इस मैच को जीतकर अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंचने का मौका था, लेकिन टीम इसमें नाकाम रही और एक बड़ा स्कोर बनाने के बाद भी हार गई।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 4 और यशस्वी जायसवाल के 6 रन पर आउट होने से आरआर को मजबूत शुरुआत नहीं मिल सकी, लेकिन कप्तान पराग के 50 गेंदों पर बनाए 90 रन, डोनोवन फरेरा के 14 गेंदों पर बनाए 47 रन और ध्रुव जुरेल के 32 गेंदों पर बनाए 42 रन की मदद से टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 225 का सम्मानित स्कोर बनाया था।

Advertisement

226 का लक्ष्य हासिल करने उतरी डीसी को सलामी बल्लेबाजों पाथुम निसांका और केएल राहुल ने मजबूत और विस्फोटक शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 9.3 ओवर में 110 रन की साझेदारी की। निसांका 33 गेंदों पर 62 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल ने 40 गेंदों पर 75, नितीश राणा ने 17 गेंदों पर 33, ट्रिस्टन स्टब्स ने 11 गेंदों पर नाबाद 18, और आशुतोष शर्मा ने 15 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए। डीसी ने 19.1 ओवर में 3 विकेट पर 226 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया।

आरआर-डीसी मैच के बाद अंकतालिका पर नजर डालें तो पंजाब किंग्स 8 मैचों से 13 अंक लेकर पहले स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 9 मैचों से 12 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। एसआरएच के 9 मैचों से 12 अंक लेकर तीसरे और राजस्थान रॉयल्स 10 मैचों से 12 अंक लेकर चौथे स्थान पर है।

गुजरात टाइटंस 9 मैचों से 10 अंक लेकर पांचवें, डीसी 9 मैचों से 8 अंक लेकर छठे, चेन्नई सुपर किंग्स 8 मैचों से 6 अंक लेकर सातवें, कोलकाता नाइट राइडर्स 8 मैचों से 5 अंक लेकर आठवें, मुंबई इंडियंस 8 मैचों से 4 अंक लेकर नौवें और लखनऊ सुपर जायंट्स 8 मैचों से 4 अंक लेकर दसवें स्थान पर है।

आरआर-डीसी मैच के बाद अंकतालिका पर नजर डालें तो पंजाब किंग्स 8 मैचों से 13 अंक लेकर पहले स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 9 मैचों से 12 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। एसआरएच के 9 मैचों से 12 अंक लेकर तीसरे और राजस्थान रॉयल्स 10 मैचों से 12 अंक लेकर चौथे स्थान पर है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

डीसी के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के पास ऑरेंज कैप है। राहुल के 9 मैचों की 9 पारियों में 433 रन हैं। भुवनेश्वर कुमार 9 मैचों में 17 विकेट लेकर पर्पल कैप होल्डर हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार