आईपीएल 2026 का 64वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच मंगलवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर आरआर ने एलएसजी को 7 विकेट से हराकर अंकतालिका में चौथा स्थान हासिल कर लिया।

Advertisement

आरआर को प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी संभावना को मजबूत बनाए रखने के लिए एलएसजी के खिलाफ जीत बेहद जरूरी थी। आरआर के कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने जब मिशेल मार्श के 96 और जोश इंग्लिस के 60 रनों की बदौलत 5 विकेट पर 220 रन बना दिए, तो आरआर के लिए जीत मुश्किल नजर आ रही थी।

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंदों पर 10 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 93 रन बनाकर आरआर को 7 विकेट से मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई। आरआर ने 19.1 ओवर में 3 विकेट पर 225 रन बनाए। वैभव के अलावा, जायसवाल ने 23 गेंदों पर 43 और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने 38 गेंदों पर 53 रन बनाए।

एलएसजी पर जीत आरआर की सीजन के 13वें मैच में 7वीं जीत थी। आरआर 14 अंकों के साथ अब चौथे स्थान पर पहुंच गई है और इस स्थान पर बरकरार रहते हुए प्लेऑफ खेलने की मजबूत दावेदार नजर आ रही है।

अंकतालिका में आरसीबी 18 अंक के साथ पहले, गुजरात टाइटंस 16 अंक के साथ दूसरे और सनराइजर्स हैदराबाद 16 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। ये तीनों टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं और तीनों के पास अभी 1-1 मैच है।

पंजाब किंग्स 13 मैच में 13 अंक के साथ पांचवें, चेन्नई सुपर किंग्स 12 अं के साथ छठे, दिल्ली कैपिटल्स 12 अंक के साथ सातवें स्थान पर है। इन तीनों टीमों के पास भी 1-1 मैच है।

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के 12 मैचों में 11 अंक है और टीम आठवें नंबर पर है। केकेआर के पास अभी 2 मैच है और 15 अंक तक पहुंचने का मौका है।

पंजाब किंग्स 13 मैच में 13 अंक के साथ पांचवें, चेन्नई सुपर किंग्स 12 अं के साथ छठे, दिल्ली कैपिटल्स 12 अंक के साथ सातवें स्थान पर है। इन तीनों टीमों के पास भी 1-1 मैच है।

Also Read: LIVE Cricket Score

एमआई के 12 मैचों में 8 अंक हैं, जबकि एलएसजी के 13 मैचों में 8 अंक हैं। दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार