Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही एसआरएच ने प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लिया है। एसआरएच ने इस सीजन के अपने 13वें मुकाबले में 8वीं जीत दर्ज की और अब टीम के कुल 16 प्वाइंट हो गए हैं।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद की जीत का फायदा गुजरात टाइटंस (जीटी) को भी हुआ है। जीटी ने भी प्लेऑफ का टिकट कटा लिया है। गुजरात टाइटंस के 13 मुकाबलों में 16 प्वाइंट हैं और वह बेहतर नेट रन रेट होने की वजह से अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले ही अंतिम चार में अपनी जगह बना चुकी है। आरसीबी के 13 मुकाबलों में 18 प्वाइंट हैं।

Advertisement

पंजाब किंग्स 13 मुकाबलों में 13 प्वाइंट के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स (आरआर) 12 प्वाइंट लेकर पांचवें नंबर पर बनी हुई है। एसआरएच के खिलाफ मिली हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है। सीएसके के 13 मुकाबलों में 12 प्वाइंट हैं। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेल रही सीएसके को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आखिरी मुकाबला जीतने के साथ-साथ बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।

सनराइजर्स हैदराबाद की जीत का फायदा गुजरात टाइटंस (जीटी) को भी हुआ है। जीटी ने भी प्लेऑफ का टिकट कटा लिया है। गुजरात टाइटंस के 13 मुकाबलों में 16 प्वाइंट हैं और वह बेहतर नेट रन रेट होने की वजह से अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले ही अंतिम चार में अपनी जगह बना चुकी है। आरसीबी के 13 मुकाबलों में 18 प्वाइंट हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, ईशान किशन द्वारा खेली गई 47 गेंदों में 70 रनों की धमाकेदार पारी की बदौलत एसआरएच ने 181 रनों के लक्ष्य को 19 ओवर में 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। हेनरिक क्लासेन भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने महज 26 गेंदों का सामना करते हुए 47 रनों का योगदान दिया। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 26 रन बनाए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार