आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के साथ हो रही है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। पैट कमिंस फिट होकर मदुशंका की जगह पर टीम में लौटे हैं, जबकि हर्ष दुबे के स्थान पर प्रफुल्ल हिंगे को मौका दिया गया है। टॉस जीतने के बाद कप्तान पैट कमिंस ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। विकेट अच्छा लग रहा है; देखते हैं हमें चेज करने के लिए क्या लक्ष्य मिलता है। मैं सच में तरोताजा महसूस कर रहा हूं; काफी समय हो गया है, मेरी तैयारी अच्छी है, शरीर ठीक महसूस कर रहा है। हम हैदराबाद में पिच को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। यह दोनों टीमों का यहां पहला गेम है, ऐसे में यह एक चैलेंज होगा। मैं दिलशान मदुशंका की जगह प्लेइंग इलेवन में आया हूं। हिंगे हर्ष की जगह खेल रहे हैं।"

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। टॉस हारने के बाद कप्तान रियान ने कहा, "हम भी पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे। हालांकि, पिछले कुछ सीजन में हमने रनों का पीछा करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है। पहले बल्लेबाजी करने में कोई दिक्कत नहीं है। हम विकेट को बहुत अच्छे से जानते हैं। हमने अपना कैंप यहीं किया था। ओस हो सकती है लेकिन बहुत ज्यादा नहीं होगी। मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों को भी आगे आकर अच्छा प्रदर्शन करना होगा।"

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 में अब तक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 4 में जीत मिली है, जबकि 3 मुकाबलों में एसआरएच को हार का सामना करना पड़ा है। एसआरएच ने अपने आखिरी तीन मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है। अभिषेक शर्मा कमाल की लय में नजर आए हैं और उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आखिरी मुकाबले में 68 गेंदों में 135 रनों की दमदार पारी खेली थी।

हालांकि, ट्रेविस हेड इस सीजन संघर्ष करते हुए दिखाई दिए हैं। ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया है। गेंदबाजी में ईशान मलिंगा बेहतरीन फॉर्म में हैं और उन्होंने आखिरी मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 विकेट चटकाए थे। वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी ने भी बढ़िया गेंदबाजी की है।

दूसरी तरफ, रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन इस सीजन शानदार रहा है। टीम ने 7 मुकाबलों में से 5 में जीत दर्ज की है, जबकि 2 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। वहीं, रवींद्र जडेजा बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे रहे हैं। जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर की जोड़ी ने पावरप्ले और अंतिम ओवरों में बढ़िया गेंदबाजी की है। रवि बिश्नोई की घूमती गेंदों ने भी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है।

Advertisement

हालांकि, ट्रेविस हेड इस सीजन संघर्ष करते हुए दिखाई दिए हैं। ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया है। गेंदबाजी में ईशान मलिंगा बेहतरीन फॉर्म में हैं और उन्होंने आखिरी मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 विकेट चटकाए थे। वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी ने भी बढ़िया गेंदबाजी की है।

Also Read: LIVE Cricket Score

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे और ईशान मलिंगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार