Krishnamachari Srikkanth: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज कृष्णमाचारी श्रीकांत ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) द्वारा रियान पराग को कप्तान बनाए जाने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। श्रीकांत ने कहा कि आरआर में पराग के साथ राजा जैसा बर्ताव होता है।
श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "आरआर का रियान पराग को कप्तान बनाने का फैसला हैरानी भरा लगा, खासकर तब जब टीम में उनसे ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी मौजूद थे। फ्रेंचाइजी भले ही ऐसे फैसले ले सकती है, लेकिन पराग के प्रदर्शन में लगातार उतार-चढ़ाव के बावजूद, ऐसा लगता है कि उन्हें बहुत ज्यादा अहमियत दी जा रही है। वहां उसके साथ राजा जैसा बर्ताव होता है।"
उन्होंने कहा, "पिछले साल पराग का सीजन अच्छा नहीं रहा था, लेकिन उससे पिछले साल उसने शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद उसे कप्तान बनाने की वजह हर कोई जानता है।"
संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में 18 करोड़ रुपये की बड़ी रकम के बदले ट्रेड होने के बाद पराग को रॉयल्स का कप्तान घोषित किया गया था। इस ट्रेड में पिछले दिसंबर में हुए मिनी-ऑक्शन से पहले रवींद्र जडेजा और सैम करन का रॉयल्स में आना भी शामिल था।
श्रीकांत ने आगे यह सवाल उठाया कि यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल और हाल ही में टीम में शामिल हुए जडेजा जैसे दूसरे संभावित कप्तानों को नजरअंदाज क्यों किया गया।
संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में 18 करोड़ रुपये की बड़ी रकम के बदले ट्रेड होने के बाद पराग को रॉयल्स का कप्तान घोषित किया गया था। इस ट्रेड में पिछले दिसंबर में हुए मिनी-ऑक्शन से पहले रवींद्र जडेजा और सैम करन का रॉयल्स में आना भी शामिल था।
Also Read: LIVE Cricket Score
आने वाले सीजन में आरआर के प्रदर्शन पर श्रीकांत ने कहा, "जायसवाल और सूर्यवंशी की ओपनिंग जोड़ी टीम की सबसे बड़ी ताकत है। उनमें अकेले दम पर मैच जिताने की काबिलियत है। टीम भी ठीक-ठाक है और इसमें बड़ी टीमों को हराने की क्षमता है, लेकिन इसमें चैंपियन बनने वाली टीम के लिए जरूरी निरंतरता और गहराई की कमी है, और इसलिए उनके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना भी पक्की नहीं है। यह चैंपियन बनने वाली टीम नहीं है।"