Mahela Jayawardene: मुंबई इंडियंस ने माहेला जयवर्धने को आईपीएल 2025 के लिए अपना मुख्य कोच बनाया है। वह मार्क बाउचर की जगह लेंगे, जो 2022 और 2023 में टीम के मुख्य कोच थे।

Advertisement

इससे पहले जयवर्धने 2017 से 2022 तक लगातार पांच साल तक टीम के मुख्य कोच रहे थे। हालांकि 2022 में मुंबई फ्रेंचाइजी के दूसरे लीगों में वैश्विक विस्तार के कारण उन्हें फ्रेंचाइजी का ग्लोबल हेड बनाया गया था, लेकिन अभी उन्हें फिर से वापस लाया गया है।

Advertisement

मुंबई इंडियंस की तरफ़ से फ्रेंचाइजी मालिक आकाश अंबानी ने एक प्रेस रिलीज़ जारी करते हुए कहा, "हम माहेला को वापस मुख्य कोच के रूप में लाकर बहुत उत्साहित हैं। हमारी अन्य टीमें भी अब अपनी पांव जमा चुकी हैं और यह माहेला को वापस लाने का सही समय है। उनके नेतृत्व और ज्ञान से मुंबई इंडियंस को हमेशा लाभ मिला है। हम इस मौक़े पर बाउचर को भी उनके योगदान के लिए धन्यवाद देते हैं। वह मुंबई इंडियंस परिवार का एक अभिन्न हिस्सा हैं।"

इससे पहले जयवर्धने 2017 से 2022 तक लगातार पांच साल तक टीम के मुख्य कोच रहे थे। हालांकि 2022 में मुंबई फ्रेंचाइजी के दूसरे लीगों में वैश्विक विस्तार के कारण उन्हें फ्रेंचाइजी का ग्लोबल हेड बनाया गया था, लेकिन अभी उन्हें फिर से वापस लाया गया है।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार