Sunrisers Hyderabad: सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 21वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ 57 रन से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में एसआरएच ने दो गेंदबाजों को डेब्यू का मौका दिया, जिन्होंने मिलकर 8 विकेट हासिल किए।

Advertisement

प्रफुल्ल हिंगे ने आईपीएल डेब्यू करते हुए अपने पहले ही ओवर में तीन विकेट हासिल किए। उन्होंने कुल 4 ओवरों में 34 रन देकर 4 विकेट निकाले। उनके अलावा, साकिब हुसैन ने 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दो खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका देने पर एसआरएच के कप्तान ईशान ने कहा, "आपको यह भी देखना होता है कि आपके युवा गेंदबाज कितने भूखे हैं, कितने प्रेरित हैं और इन मुकाबलों में खेलने के लिए कितने उत्साहित हैं। वे पूरे सीजन मेहनत कर रहे थे। फील्डिंग और हमारे गेंदबाजी कोच वरुण आरोन के साथ लगातार काम कर रहे थे और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहे थे। साथ ही अनुभवी खिलाड़ियों से भी बातचीत कर रहे थे। हम यही देखना चाहते थे और घरेलू मैदान पर खेलते हुए उन्हें मौका देना जरूरी था। उन्होंने अभ्यास मुकाबलों में भी अच्छा प्रदर्शन किया था, इसलिए मुझे लगता है कि आज यह सही फैसला था।"

ईशान किशन ने कहा, "इस जीत से निश्चित तौर पर बहुत खुश हूं। दो अंक हासिल करना हमेशा खास होता है, इसलिए खुशी है। हम गेंदबाजों से यही चाहते थे कि वे यहां आकर खुलकर खेलें, अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू करें और मुझे लगता है कि आज हमने वही किया। इसका श्रेय सभी गेंदबाजों को जाता है।"

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दो खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका देने पर एसआरएच के कप्तान ईशान ने कहा, "आपको यह भी देखना होता है कि आपके युवा गेंदबाज कितने भूखे हैं, कितने प्रेरित हैं और इन मुकाबलों में खेलने के लिए कितने उत्साहित हैं। वे पूरे सीजन मेहनत कर रहे थे। फील्डिंग और हमारे गेंदबाजी कोच वरुण आरोन के साथ लगातार काम कर रहे थे और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहे थे। साथ ही अनुभवी खिलाड़ियों से भी बातचीत कर रहे थे। हम यही देखना चाहते थे और घरेलू मैदान पर खेलते हुए उन्हें मौका देना जरूरी था। उन्होंने अभ्यास मुकाबलों में भी अच्छा प्रदर्शन किया था, इसलिए मुझे लगता है कि आज यह सही फैसला था।"

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मैच की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे थे। जब ईशान से पूछा गया कि क्या टीम के स्कोर में 25 रन कम रह गए, तो कप्तान ने कहा, "मुझे लगता है कि हमारी बल्लेबाजी इकाई और खिलाड़ियों की मौजूदा फॉर्म को देखें तो हम लगभग हर मैच में 200 से ज्यादा रन बना रहे हैं, लेकिन अभिषेक जिस अंदाज में खेलता है, कभी-कभी वह जल्दी आउट भी हो सकते हैं। हमारा काम है पारी को गहराई तक ले जाना और बड़े शॉट खेलना, लेकिन उन्हें खुलकर खेलने देना, क्योंकि अगर वह चल पड़े तो मैच बदल देते हैं और टीम को 260 या 270 तक पहुंचा सकते हैं। हम उनसे और कुछ नहीं चाहते। हां, आज वह आउट हो गए, लेकिन मुझे लगता है कि अगले मैच में वह और ज्यादा प्रेरित होंगे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार